उत्तर प्रदेश

Banda News: पीडब्ल्यूडी खंडीय लेखाधिकारी के भ्रष्टाचार के खिलाफ अशोक लाट में किन्नरों ने धरना दिया

Banda News: PWD के खंडीय लेखाधिकारी के भ्रष्टाचार के खिलाफ अशोक लाट में किन्नरों ने धरना दिया है। किन्नरों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से मांग की है कि भ्रष्ट अधिकारी को तत्काल सस्पेंड कर जिले से बाहर का रास्ता दिखाएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ अगर कार्यवाही नहीं हुई तो किन्नर समाज शहर में जुलूस निकालेगा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के 44 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन को किन्नर समाज ने समर्थन दिया है।

किन्नर समाज के गुरु कोदउवा ने कहा कि शशिकांत शुक्ला द्वारा लगभग करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया है, लेकिन अभी तक इस भ्रष्ट अधिकारी के विरुद्ध कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं हुई है। यदि प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के खंडीय लेखा अधिकारी के भ्रष्टाचार का खुलासा शीघ्र ही नहीं होता है

तो हम पूरा किन्नर समाज पूरे शहर में जुलूस निकालकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को बुलंद करने का कार्य करेंगे। इसलिए हम देश के माननीय प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि उक्त भ्रष्ट अधिकारी को तत्काल सस्पेंड कर जिले से बाहर का रास्ता दिखाया जाए, और उनके भ्रष्टाचार का तत्काल ही खुलासा किया जाए।

बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने कहा कि जिस तरीके से बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अनिश्चितकालीन अनशन में सभी समाज का समर्थन मिल रहा है, इससे भ्रष्ट अधिकारियों के हौसले टूटेंगे , तब जाकर जिले में विकास की सही उम्मीद की जा सकती है।

इस मौके पर किन्नर समाज की कोदउवा गुरु, चंचल देवी किन्नर, बन्नो किन्नर, काजल किन्नर,बबली किन्नर, मुन्नी किन्नर, पूजा किन्नर,आरती किन्नर, पुत्तन किन्नर, मधु किन्नर, किशोरी किन्नर, दर्जनों किन्नर समाज के लोग उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 18 =