Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रतियोगिता में सागर व शालिनी आये प्रथम

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सनातन धर्म महाविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग की लंबी कूद में सागर नायक प्रथम, द्वितीय स्थान सचिन कश्यप, तृतीय स्थान शाहरुख अंसारी का रहा। छात्रा वर्ग में शालिनी प्रथम, द्वितीय स्थान पर आयशा परवीन और तृतीय स्थान कोमल को मिला।

वार्षिक एथलेटिक मीट का उद्घाटन महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अखिलेश दत्त ने किया। प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार पुंडीर, डॉ एसएन सिंह विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग, डा अशोक त्रिपाठी एथलेटिक मीट के बारे में बताया। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। छात्र वर्ग की १०० मीटर दौड़ में संजीव कुमार, अनुज पाल, हिमांशु, सागर नायक, एकांत त्यागी और आयुष ने फाइनल में प्रवेश किया। छात्रा वर्ग की दौड़ कोमल तोमर, आयशा प्रवीण, निपम चौहान, डोली, शालिनी, स्वाति पाल फाइनल में पहुंची।

२०० मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान सागर नायक, द्वितीय स्थान अनुज पाल, तृतीय स्थान संजीव कुमार को मिला। २०० मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान आयशा प्रवीण, द्वितीय स्थान निपम चौहान, तृतीय स्थान कोमल का रहा। ८०० मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान मनीष कुमार, द्वितीय स्थान अंकित कुमार, तृतीय स्थान संजीव कुमार का रहा, ८०० मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान स्वाति, द्वितीय स्थान निशा, तृतीय स्थान काजल को मिला। ४०० मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान संजीव कुमार, द्वितीय स्थान मोहम्मद वॉइस, तृतीय स्थान उज्जवल पाल का रहा।

४०० मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान निपम चौहान, द्वितीय स्थान आइशा प्रवीण, तृतीय निशा को मिला। १५०० मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान सत्यम, द्वितीय स्थान अमित, तृतीय स्थान रोहित कुमार को मिला। १५०० मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान निशा, स्वाति को दूसरा, काजल को तीसरा स्थान मिला।

शॉट पुट पुरुष स्पर्धा में प्रथम स्थान अनुराग शेरावत, द्वितीय स्थान लक्ष्य वत्स, तृतीय स्थान मानव राठी ने पाया। शॉट पुट महिला स्पर्धा में प्रथम स्थान निपम चौहान, द्वितीय स्थान प्रिया पाल, तृतीय स्थान शालिनी का रहा। महाविद्यालय के शिक्षकों में डॉ अलका बंसल, डॉ वीणा अग्रवाल, डॉ ममता श्याम, डॉ अजय पाल, डॉ राजेश, डॉ सतीश कुमार, डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ रिंपल पुंडीर, डॉ प्रवीण, डॉक्टर विकास वर्मा डॉ राजेंद्र, डॉ निकिता, डॉ नीलम सिन्हा, डॉ कामिनी सिंगल, डॉक्टर संजय अरोरा, डॉ अरविन कुमार, डॉ चरण सिंह, डॉ बसंत कुमार मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =