Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम ने किया फ्लेग मार्च

बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है एक-एक बिंदु के साथ बूथ स्तर पर तैयारी को परखा जा रहा हैं। मंगलवार को एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बा शाहपुर एवं ग्राम कसेरवा में पुलिस सी.ओ. बुढ़ाना थानाध्यक्ष शाहपुर व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया

एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की हिदायत दी कि लोकसभा चुनाव, रमजान, होली व ईद के त्योहारों को लेकर उप जिला अधिकारी मोनालिसा जौहरी अलर्ट मोड पर आ गई है एसडीएम ने मुख्य मार्ग से पैदल मार्च किया इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर आगामी त्यौहारों वी लोकसभा चुनाव में शांति बनाए रखने की अपील की और कहा की अगर किसी ने माहौल बिगड़ने का प्रयास किया यह चुनाव प्रभावित करने और गड़बड़ी करने की कोशिश की तो तो उसके विरु( मुकदमा दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी

कहां की प्रत्येक गांव से असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें मुचलका पाबंद किया जाएगा। त्योहारों व चुनाव के दौरान इंटरनेट मीडिया पर यदि किसी ने अशोभनीय टिप्पणी या झूठी अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके विरु( भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने ग्रामवासियों से कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस तत्काल आपके पास पहुंचेगी उन्होंने सभी ग्राम वासियों से निर्भय होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया बुढ़ाना एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने पहले थाने पर पहुंचकर पुलिस फोर्स की तैयारी को परखा

इसके बाद बूथों पर पहुंचकर व्यवस्था जांची। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में गलियों में पहुंचकर फोर्स ने स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास किया इसके बाद एसडीएम बुढाना ने ग्रामीणों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आव्हान किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =