Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा, एसएसपी स्वयं कई बैंकों में पहुंचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गाजियाबाद और बुलंदशहर में एक के बाद एक हुई बैंक लूट की घटनाओं से जिला पुलिस भी चौकन्ना हो गई है। एसएसपी अभिषेक यादव सहित जिला पुलिस ने विभिन्न बैंक शाखाओं और एटीएम पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। एसएसपी स्वयं कई बैंकों में पहुंचे।

उन्होंने एटीएम का भी जायजा लिया और सुरक्षा को स्वयं परखा।योगी सरकार २.० गठन के बाद चार दिन के अंतराल में गाजियाबाद और बुलंदशहर में बैंक लूट की घटनाओं के बाद से पुलिस पर अपराध नियंत्रण का दबाव बढ़ा है। लूट की घटनाओं के बाद जिला पुलिस भी काफी चौकन्ना है।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर सोमवार को सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बैंक शाखाओं तथा एटीएम पर सुरक्षा का जायजा लिया।एसएसपी अभिषेक यादव शहर कोतवाली पुलिस के साथ स्वयं कई बैंक शाखाओं में पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा गार्डों से आवश्यक जानकारी ली।

इसके अलावा बैंक में लगे सायरन आदि भी चेक कराए। इसके साथ ही निर्देशित किया कि बैंक और एटीएम पर आने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाए।एसएसपी अभिषेक यादव ने स्वयं बैंको में पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चौक कराए। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों की एक्सपाइरी आदि जांचने के साथ ही अन्य व्यवस्था का जायजा लिया।

थाने का निरीक्षण किया

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना रतनपुरी का औचक निरीक्षण करते हुए निम्नवत कार्य किये गये- थाना परिसर/कार्यालय- निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चौक करने के साथ साथ थाने के शस्त्रागार तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों महत्वपूर्ण अपराध रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

महिला हेल्प डेस्क- मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत व महिला सम्बन्धित शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेने व त्वरित कार्यवाही हेतु थाना रतनपुरी पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा डियूटी पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को महिला सम्बन्धि शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर शिकायत पर की गयी कार्यवाही भी दर्ज करने के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

थाना रतनपुरी पर अभियोगों से सम्बन्धित मुकदमाती मालों का निरीक्षण करते हुए उनके तत्काल निस्तारण हेतु थाना प्रभारी रतनपुरी को निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्या को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − one =