Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एसएसपी विनीत जायसवाल ने समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ ली बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में आगमन करते हुए कार्यभार ग्रहण किया गया। जनपद आगमन पर उन्हे कैम्प कार्यालय में गार्द सलामी दी गयी। इसके पश्चात एसएसपी द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की गयी, जिसके प्रमुख बिन्दु निम्नवत रहे –

कानून व्यवस्था की समीक्षा- स्स्क्क महोदय द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियोंध्माफियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

महिला सुरक्षा प्राथमिकता- जनपद में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उ०प्र० शासन द्वारा जारी सभी गाइडलाइंसध्अभियानों का शत-प्रतिशत पालन कराते हुए छात्राओं व महिलाओं को जनपद में सुरक्षित महसूस कराया जाए। साथ ही महिला सम्बन्धित शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाये।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा- एसएसपी द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गयी जिसमें मुख्यतः यातायात व्यवस्था व रुट डायवर्जन, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, पीस कमेटी मीटिंग आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण- थानों/कार्यालयोपर प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु सभी को निर्देशित किय गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + fourteen =