Muzaffarnagar News: स्कूल चलो अभियान एवं संचारी नियंत्रण रोग नियंत्रण की शुरुआत- हरी झंड़ी राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने दिखाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शनिवार को टाउन हॉल मैदान से संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर की जागरुकता रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्देश्य आमजन को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना है।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रदेश सरकार का सर्व शिक्षा अभियान का उद्देश्य है। कि प्रदेश का एक-एक बच्चा स्कूल जाए और कोई भी बच्चा छूटे ना जो स्कूल ना जाए। इस दौरान स्कूल के बच्चे भी टाउन हॉल मैदान में मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि यह अभियान १ अप्रैल से ३० अप्रैल तक चलेगा इसके तहत विभिन्न तरह के जागरूक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल का इस्तेमाल करें और घर का बना ताजा खाना खाए। इन सभी आदतों से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। मच्छर मक्खी से बचाव करें, इसके लिए घर से बाहर साफ-सफाई जरूरी है।
इसके साथ ही ३० अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा जिसमें आशाएं घर-घर जाकर दस्तक देगी और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करेगी और बुखार के मरीजों को देखेगी यदि किसी को बुखार होता है तो उसके लिए विशेष चिकित्सा चिकित्सा का इंतजाम किया जाएगा।

