Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नई पेंशन स्कीम का विरोध जारी- शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरकारी कर्मचारियों ने नई पेंशन स्कीम का विरोध जारी रखा है। माध्यमिक विद्यालय में नए सत्र के तहत प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। मुजफ्फरनगर के ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने नई पेंशन स्कीम का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।

माध्यमिक विद्यालय शिक्षक पवन भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने १ अप्रैल २००४ को पुरानी पेंशन खत्म कर नई पेंशन योजना लागू की थी। जो किसी भी सूरत में कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि नई पेंशन योजना के विरोध में कॉलेज के शिक्षक १ अप्रैल को काला दिवस मना रहे हैं।

राज्य कर्मचारी संघ जारी रखेंगे आंदोलन

पवन भारती ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक और राज्य कर्मचारी संघ आंदोलन को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना समाप्त किए जाने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटक गया है। नई पेंशन स्कीम किसी भी सूरत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भला नहीं कर सकती। इस मौके पर शिक्षक चंद्रभान अनूप कुमार किरण कुमार संजय आदि शामिल रहे। २१ मार्च को भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रदर्शन किया था।

सिंचाई विभाग से रिटायर हुए बाबूलाल की पेंशन बनी थी शुन्य
प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों ने कहा कि नई पेंशन नीति के तहत सिंचाई विभाग के कर्मचारी बाबूलाल की पेंशन शून्य बनी थी। उन्होंने बताया कि १० फरवरी २००८ को उनकी नियुक्ति हुई और ३१ अक्टूबर २०१५ को वह रिटायर हो गए थे। उन्होंने कहा कि इस तरह का अन्याय नई पेंशन नीति लागू कर ही हो सकता है। चेतावनी दी गई कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी आंदोलन करते रहेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =