Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्कूल प्रकरणः पीडित परिजनों से की रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने फोन पर बात

मंसूरपुर।  (Muzaffarnagar News)।मंसूरपुर थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव खुब्बापुर में छात्र की पिटाई का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही राजनैतिक गलियारों मे भी इस मामले से एकाएक सियासत गर्मा गई है।

विभिन्न राजनीतिज्ञों ने टवीट कर इस प र अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस मामले के चलते मीरापुर विधायक चन्दन चौहान सुबह गांव खुब्बापुर पहुंचे और बच्चे के परिजनों से रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की बात कराई। गांव खुब्बापुर की इस घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खडगे आदि विभिन्न राजनीतिज्ञो ने टवीट किया है। यह मामला एकाएक मीडिया की सुर्खियो मे आ गया है।

वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, भाकियू अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत ने भी आज दोपहर के वक्त पीडित छात्र के परिजनो से मुकातात की। इसी क्रम मे सपा नेता राकेश शर्मा व सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने भी गांव खुब्बापुर पहुंच कर पीडित छात्र के परिजनो से मुलाकात की।

स्कूल प्रकरण को तूल न देंः डा.संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं मुजफ्फरनगर लोकसभा से सांसद डा.संजीव बालियान ने कहा कि स्कूल मे हुई इस घटना को विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा साम्प्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। जो कि ठीक नही है इस प्रकार के मामले गांव वाले आपस मे बैठकर सुलझा सकते हैं।

खुब्बापुर प्रकरणः आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाहीःमंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। गांव खुब्बापुर प्रकरण में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि छात्र की पिटाई के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। मामले मे कडी कार्यवाही होगी। उन्होने कहा कि इस मामले मे डीएम-एसएसपी से बात हो चुकी है कि पीडित बच्चे को इंसाफ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर मे इस तरह की घटना निन्दनीय है। उन्होने विपक्षी नेताआें से भी निवेदन किया है कि इस मामले को धार्मिक रंग ना दें।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =