Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। 
  जानकारी के अनुसार मूल रूप से छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी बिजेन्द्र पिछले कुछ वर्षो से अपने परिवार सहित नई मन्डी क्षेत्र की भोपा रोड स्थित बचन सिंह कालोनी मे किराये के मकान मे रह रहा था। अज्ञात कारणो के चलते बिजेन्द्र के बेटे तुषार ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतक तुषार कक्षा 10 का छात्र था।
इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। वहीं दूसरी और युवक की मौत की खबर पर पडौसियो सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट एवं मामले की जांच-पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से मौहल्लावासियो मे शोक छाया हुआ है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =