Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:अंगीठी जलाकर कमरे में सोने से दम घुटा, भाई बहन की मौत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। सोमवार रात को भाई-बहन ने ठंड से बचने को अंगीठी जलाकर चारपाई के नीचे रख दी। इसके बाद रजाई ओढ़कर सो गए। फिर सुबह दोनों के शव मिले। काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों अचेत हालत में पड़े थे।

दरवाजा तोड़कर गए तो दोनों की सांसें थम चुकी थीं। बताया जा रहा है कि कमरे बंद होने की वजह से धुंआ बाहर नहीं निकल पाया और सोते समय दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। ये घटना चरथावल क्षेत्र के दधेडू कलां गांव की है।

यहां पर कमरे में जलाई गई कोयले की अंगीठी काल बनकर भाई-बहन पर टूट पड़ी। गांव निवासी राजेंद्र प्रजापति के २ बच्चे १५ साल की लड़की नेहा और १३ साल का लड़का अंश, रात अच्छे-भले खाना खाकर अपने कमरे में सोए थे। कड़कड़ाती ठंड से निजात पाने के लिए दोनों बच्चों ने अपने कमरे में कोयले की अंगीठी जला ली। उसे अपनी चारपाई के नीचे रखकर सो गए।

कमरे में खिड़की और दरवाजे बंद होने के कारण अंगीठी से निकला जहरीला धुआं चारों और फैल गया। धुएं से दोनों भाई-बहन की रजाई में सोते-सोते ही दम घुटने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब दोनों बच्चे देर तक नहीं उठे तो परिजनों ने उनके कमरे में पहुंच कर देखा। दोनों बच्चों के शव लिहाफ में दबे मिले।

दो बच्चों की एक साथ मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि राजेंद्र प्रजापति के केवल दो ही संतान थी और दोनों एक साथ जहरीले धुएं के चलते काल का ग्रास बन गईं।

हृदयविदारक घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। राजेंद्र और उसकी पत्नी का विलाप देखकर लोगों के आंसू नहीं रुक रहे। एक साथ के दो बच्चों की मौत की खबर जिसने भी सुनी भावुक हो गया। मां-बाप के करुण कुंदन सुन क्षेत्र के लोग भी सिहर उठे।

12,500 रुपये वापस कराये

मुजफ्फरनगर। साइबर हैल्प सैन्टर लगातार साइबर ठगों द्वारा ठगी की रकम को वापस कराने का काम किया जा रहा है। आवेदक विकास कुमार निवासी गजवदा रहमतपुर थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर आवेदक से १२,५०० रुपये की धोखाधडी की गयी है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेयू को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि १२,५०० रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

अलग अलग मामलों में कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा वारण्टी अभियुक्त रामवीर पुत्र बृहमसिंह निवासी ग्राम बडकली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा वारण्टी अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र रामसिंह निवासी मौ0 दीन मौहम्मद सूजडू को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा दहेज अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त राकेष पुत्र ऋषिपाल निवासी बामनहेडी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त संजय पुत्र रामलाल निवासी होली चौक कस्वा व थाना खतौली को गिरफ्तार किया।

सके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सुनील पुत्र मखन सिंह निवासी हुसैनपुरा थाना जानसठको गिरफ्तार किया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा वांछित अभियुक्तों गुलषेर पुत्र गुलजार, समीर पुत्र मोबीन निवासीगण बडकता थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।

 

शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा अभियुक्त आसिफ पुत्र नासिर निवासी कैलावाडा थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को हैरिटेज स्कूल के सामने बसेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 श्री शिवलाल तौमर द्वारा अभियुक्त वसीम पुत्र ताहिर निवासी हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को भनवाडा डोडा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी का बैंटरा व 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15097 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =