Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-सुनील त्यागी, शाह आलम, मनोज सैनी सहित कई ने अंतिम दिन किया नामांकन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के आज अंतिम दिन कई प्रत्याशियो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। किसी ने विकास के नाम पर तो किसी ने शिक्षा, चिकित्सा एवं जनसमस्याओ के निराकरण आदि दावों का हवाला देते हुए चुनाव मे ताल ठोकी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी चुनावी कार्यक्रम की कडी में कचहरी परिसर स्थित डीएम कोर्ट में चल रही नामांकन प्रक्रिया के आज अन्तिम दिन निर्दलीयों सहित क्षेत्रिय दलों से कई सम्भावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने प्रस्तावकों के साथ कचहरी पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किए। कार्यकर्ताओं एवं समर्थको के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियो के समर्थको एवं उनके साथ पहुंची भीड को सुरक्षा प्रबन्धो के चलते कचहरी के प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया।

निर्वाचन आयोग के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते नामांकन हेतु पहुंचे प्रत्याशी के साथ 4 प्रस्तावकों को कोर्ट परिसर मे आने की अनुमति दी गई। ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कडे सुरक्षा प्रबन्धों के बीच नामांकन का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।

आज नामांकन के अन्तिम दिन मेरठ रोड स्थित अम्बा विहार कालोनी किसान नेता शाह आलम, गांधी कालोनी निवासी मानवेन्द्र वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी क्रम में हिन्दुवादी नेता मनोज सैनी ने अपने प्रस्तावकों के साथ डीएम कोर्ट पहुंच कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान प्रत्याशी मनोज सैनी के साथ डा.योगेन्द्र शर्मा, शरद कपूर आदि मौजूद रहे। अपने समर्थकों के साथ कचहरी गेट पर पहुंचे सुनील त्यागी ने कचहरी गेट से अपने प्रस्तावको के साथ डीएम कोर्ट पहुंच कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे अपना नामांकन पत्र जमा किया। पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी प्रत्याशी सहित आज नामांकन के अन्तिम दिन 2 दर्जन से अधिक प्रत्याशियो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान कचहरी परिसर मे कडे सुरक्षा प्रबन्ध रहे। नामांकन के मददेनजर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक सिह, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सिटी व्योम बिन्दल, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कचहरी परिसर मे भ्रमण कर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा तथा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 17 =