उत्तर प्रदेश

Varanasi: वैष्णो माता मंदिर के दान पेटी का ताला खोलकर चोरी

Varanasi तिलमापुर स्थित रंगीन दास पोखरा के पास वैष्णो माता मंदिर के दान पेटी का ताला खोलकर चोरों ने नगदी चोरी उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। 

प्राप्त जानकारी अनुसार, आशापुर चौकी अंतर्गत रंगीन दास पोखरा पर मां वैष्णो देवी के गुफा में रखे दान पात्र का ताला खोलकर चोरों ने उसमें रखे लगभग 80 हजार रुपये को पार कर दिया। चोरी की घटना तब प्रकाश में आया, जब मंदिर के पुजारी सोमवार की सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए गए।

पुजारी प्रभु मिश्रा ने देखा कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार कटा हुआ है और मॉनिटर में किसी भी कैमरे का चित्र नहीं आ रहा था। इस पर चोरी की आशंका होने पर पुजारी ने मंदिर के व्यवस्थापक देवी प्रसाद मिश्र को बुलाया तब पता चला कि चोर छत के रास्ते वैष्णो देवी की गुफा में प्रवेश कर दान पेटी के ताले को नकली चाभी से खोलकर इसमें रखे सभी 25 दिन के चढ़ावे को समेट ले गए।

वहीं आशापुर चौकी प्रभारी ने बताया कि चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। चोरी की घटना में अभी तक प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21504 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 5 =