Muzaffarnagar News: लिंग भेद पर समाज व बच्चों को जागरूक करेंगे शिक्षक: बिलासपुर पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से कैपेसिटी बिल्डिंग सेल्फ एस्टीम एंड बॉडी कान्फिडेन्स प्रोजेक्ट मे लिंग भेद पर समाज को नई दिशा देने के लिए और विद्यालय के बच्चों को लिंक भेद से बचाए रखने के लिए शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीआरसी बिलासपुर सदर विकास खंड में शुरू हुआ ।
बीआरसी पर प्रशिक्षण का शुभारंभ डीसी प्रशिक्षण सुशील कुमार बीएसए ऑफिस ने किया इस दौरान संदर्भ दाता मीरा शर्मा अंजू गौड ने सदर ब्लाक के समस्त जूनियर हाई स्कूल से आए शिक्षक शिक्षिकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण में भागीदारी कराई दोनों टेनर शिक्षिकाओं ने शिक्षकों के लिए मार्गदर्शिका आधा फ़ुल कॉमिक, बुक्स ट्रेनिंग मॉड्यूल के आधार पर व लघु फिल्मों के आधार पर और पीपीटी के माध्यम से पढ़ाया और कार्यशाला में शिक्षकों को यह गुर सिखाया कि वह विद्यालय के अंदर किस तरह से लिंग भेद के प्रति नजरिया बदल सकते हैं और समाज को मजबूत कर सकते हैं
क्योंकि लड़के लड़कियां सब बराबर हैं रूढी और पुरातन परंपराओं और परंपराओं के कारण कुछ लोग गलत मानसिकता रखते हैं प्रशिक्षण दे रही संदर्भ दाता मीरा शर्मा अंजू गौड ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षक शिक्षिकाओं को समाज मे लिंगभेद आधारित सोच को बदलने के लिए प्रशिक्षण कराया जा रहा है
यह प्रोजेक्ट प्रत्येक विद्यालय में लागू होने के बाद समाज हित में बडा कार्य करेगा इस दौरान डॉ संजीव, अनिल कुमार, हरेंद्र मलिक स्नेहा चौधरी ईशा, साधना, वंदना भारद्वाज आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

