Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कपडा व्यापार संघ ने जीएसटी घटाने की मांग

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर कपडा व्यापार संघ के मीडिया प्रभारी अजय कुमार सिंघल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि नगर के कपडा मार्किट के वरिष्ठ कपडा व्यापारियों की एक बैठक एस.डी.कॉलिज न्यू मार्केट के शिव मंदिर के प्रागण मे आहूत की गई।

बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने भारत सरकार द्वारा कपडा व रेडीमेड वस्त्रों पवर जीएसटी की दरें 5 प्र्रतिशत से 12 प्रतिशत करने का कडा विरोध करते हुए सख्त नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सरकार व राजस्व पहले ही अपेक्षानुरूप आ रहा है। फिर जी.एस.टी.बढने से मंहगाई बढेगी।

कपडे के निर्यातक अन्य देश बेल्जियम,चीन,बांग्लादेश से भारत पिछड जायेगा। कोई किसी प्रकार का फायदा नही नही होगा। मंहगाई पढने के कारण जनता मे आक्रोश बढेगा। अतः इस बढाई गई जी.एस.टी. दरों को अविलम्ब वापिस लेने की मांग की।

बैठक मे नगर के सभी कपडा मार्किट के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा एक स्वर में बढाई गई जीएसटी का विरोध करते हुए वापिस लेने की मांग की। बैठक मे अशोक छाबडा मोलाहेडी मार्किट,चुन्नी लाल सुनेजा, नेहरू मार्किट,विजय तागरा,,योगेश भगत जी, राकेश कंसल न्यू एस.डी.मार्किट,ज्ञान चंद अरोरा,कांति प्रसाद त्यागी, नरेश सिघल एस.डी.मार्किट, देवेन्द्र गर्ग,राकेश मदान, भूषण जैन, कृष्ण स्वरूप, घनश्याम पालीवाल, रिमू कालरा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 16 =