Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Uttam Pradesh निर्माण संगठन ने किसान पंचायत में सेवा देने वाले 50 चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र दिया-डॉ सतेन्द्र सिंह

Uttam Pradesh निर्माण संगठन व युवा कल्याण संस्था(रजि) द्वारा भारतीय किसान यूनियन( अराजनैतिक ) के जिला कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर 05 सितम्बर 2021 को किसान महापंचायत मे किसान भाईयों को निशुल्क चिकित्साशिविर का आयोजन कर चिकित्सा सुविधा उप्लब्ध कराने वाले चिकित्सको का अभिनन्दन कर प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट प्रदान किये गये।

अभिनन्दन समारोह की अथ्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह ने की।समारोह मे पचास चिकित्सको को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने समारोह मे उपस्थित मुख्य अतिथि व सभी चिकित्सको,संगठन के पदाधिकारियो व पत्रकार बन्धुओं का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा संगठन व युवा कल्याण संस्था रोगियो की सेवा के लिए ग्रामीण क्षेत्रो मे समय समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविरो का आयोजन करता रहता हैं।

उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन राष्ट्रीय संगठन सचिव हाजी वारिस ने कहा कि संगठन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ करोड लोगो की भलाई के लिए पिछले पांच वर्षो से अलग राज्य निर्माण की मांग सरकार से कर रहा है न्याय न मिलने की स्थिति मे पश्चिम के 21 जनपदो के अलग अलग स्थानो पर कार्यशालाओं का आयोजन कर लोगो को जागरूक कर रहा है।

युवा कल्याण संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा हमारी संस्था सन 2009 से सुदुर ग्रामीण क्षेत्रो मे निशुल्क चिकित्सा शिविरो का आयोजन कर चिकित्सा सेवा,व जल बचाओ, वृक्ष लगाओ। बेटी पढाओ बेटी बचाओ इत्यादि विषय पर गोष्ठियो का आयोजन कर लोगो को जागरूक कर रही है।

समारोह को भाकियू चिकित्सा प्रकोष्ट के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर ओमपाल सिंह, संजीव मलिक मासूम, अमित राठी, भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट यूथविंग के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नफीस अहमद, सन्नी निर्वाल आदि ने सम्बोधित किया।

समारोह मे डॉ राजेश कुमार, डॉ ओमकुमार, डॉ राजेश सिंह, डॉ राजपाल शर्मा,बालेन्द्र कुमार, डॉ इमरान राव, आमिर काजिम, डॉ अकील अहमद, नौसाद, हाजी आमिर खान, डॉ आकिल, डॉ रविन्द्र, डॉ असरार, डॉ फरमान अली, डॉ साजिद त्यागी, डॉ यामीन चौधरी, डॉ सरफाज राव, जावेद सैफी,राहुल तेवतिया, डॉ नाजिम, डॉ सोनी, डॉ साहिबा, डॉ इकबाल, डॉ आसमोहम्मद, डॉ शमीम अहमद आदि ने भाग लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21458 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =