Muzaffarnagar News- प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का विभिन्न विद्यालयों में आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह के आदेशों के क्रम में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों/कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
डी०ए०वी०इण्टर कॉलेज जानसठ मुजफ्फरनगर मे विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सेन एवं जानसठ थाना के एस०आई० इंतजार अहमद एवं कस्बा चौकी इंचार्ज गजेंद्र कुमार द्वारा छात्रों को यातायात संबंधित नियम बताए गए। फिट इंडिया विद के अंतर्गत श्री राम प्रसाद कात्यायन इंटर कॉलेज बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर में बालिकाओं के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई।
श्री राम प्रसाद कात्यायन इंटर कॉलेज बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर में फिट इंडिया क्विज कंपटीशन में विद्यालय के २ छात्रों ने विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में सफलतापूर्वक प्रतिभाग कर टेस्ट पूर्ण किया।
श्री के के जैन इंटर कॉलेज खतौली में आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रदर्शनी तथा मॉक ड्रिल का आयोजन छात्र एवं छात्राओं के सम्मुख किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा चरथावल मुजफ्फरनगर में फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं को पीटी तथा योग कराया गया। श्री के के जैन इंटर कॉलेज खतौली में श्रीमती सोनी जैन जी द्वारा छात्र एवं छात्राओं हित में कैरियर काउंसलिंग की गई।
श्री पार्श्वनाथ जैन इण्टर कॉलेज जौला मुजफ्फरनगर में आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रदर्शनी में आग बुझाने के सिलेंडर से आग पर काबू करने का प्रदर्शन किया गया। आग से संबंधित हादसे से बचाव कैसे कर सकते हैं इसके बारे में विस्तार से समझाया गया। अमृत इंटर कॉलेज रोहाना मुजफ्फरनगर में आपदा प्रबंधन विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

