Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रत्याशियों ने नहीं किये व्यय रजिस्टर प्रस्तुत, वितरण अधिकारी कार्य योजना बनाकर करे निर्वहन:- उप जिला निर्वाचन अधिकारी

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) आज जिला पंचायत के सभागार में मतदान सामग्री वितरण अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2022 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सभी मतदान सामग्री वितरण अधिकारियो को निर्देश दिये पीठासीन अधिकारियो को निर्वाचन सम्बन्धी मतदान सामग्री उपलब्ध कराये।

अगर किसी प्रकार की या सामग्री में कमी है तो मेरे संज्ञान में लाया जाये ताकि उसका तत्काल निस्तारण किया जा सके। जिससे किसी भी पीठासीन अधिकारी को मतदान सामग्री सम्बन्धी कठिनाई उत्पन्न न हो।

इस अवसर पर आर के सागर एस. ओ. सी. स्टेश्नरी प्रभारी, संजय शर्मा चकबंदी अधिकारी, प्रमोद कुमार सिह चकबंदी अधिकारी उपस्थित रहे।

व्यय रजिस्टर 11 प्रत्याशियों ने नहीं किये प्रस्तुत
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर के द्वितीय निरीक्षण के लिए ४ फरवरी की तिथि जांच हेतु रखी गई थी लेकिन उसमें जनपद मुजफ्फरनगर की ६ विधानसभाओं के लिए ११ प्रत्याशी अपना व्यय रजिस्टर दिखाने के लिए प्रस्तुत नहीं हुए जिसके लिए सहायक नोडल/सहायक प्रभारी व्यय, वरिष्ठ कोषाधिकारी मुजफ्फरनगर ने रिटर्निंग अधिकारियों को नोटिस जारी करने के लिए लिखा गया है

जिसमें ११ बुढ़ाना के आप प्रत्याशी देवेंद्र मलिक कांग्रेस के देवेंद्र कुमार १२ चरथावल के ऑल इंडिया मजलिस पार्टी के ताहिर हुसैन आप पार्टी के यावर रोशन निर्दल प्रत्याशी अजय कश्यप १३ पुरकाजी के सुनील कुमार निर्दल प्रत्याशी नीलम देवी हिंदू महासभा सुनीता देवी मजदूर किसान यूनियन १४ मुजफ्फरनगर के धर्मेंद्र कुमार निर्दल १५ खतौली के मनोज पवार आजाद समाज पार्टी १६ मीरापुर के परवेज आलम ने अपना रजिस्टर कोषागार मुजफ्फरनगर में व्यय प्रेक्षक महोदय के समक्ष नहीं प्रस्तुत किया गया जिसके कारण इन्हें नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है।

जो प्रत्याशी दोनों बार अपना व्यय रजिस्टर दिखाने में असफल रहे हैं उन्हें ३ दिन बाद अपना व्यय रजिस्टर्ड न प्रस्तुत करने पर उनके द्वारा प्राप्त गई की गई वाहन स्विकृतियों को वापस ले लिया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =