उत्तर प्रदेश

Bahraich News: 8200 कुंटल नकली खुली चाय व केमिकल बरामद

Bahraich News: नानपारा में बन रहे नकली चाय की फैक्ट्री और उसके गोदाम पर बुधवार को गोंडा और बहराइच की पुलिस टीम  ने छापेमारी की। मौके से 8200 क्विंटल नकली चाय, केमिकल, पैकेट और खुली चाय बरामद की।अधिकारियों की टीम ने नकली चाय बनाने की फैक्ट्री और गोदाम को सीज  कर दिया है। नौ चाय के नमूने को जांच के लिए भेजा है। अधिकारियों के मुताबिक बरामद नकली चाय की कीमत लगभग 17 लाख रुपए है। भारी मात्रा में नकली चाय मिलने से नगर वासियों में हड़कंप है।

बहराइच जिला मुख्यालय से नानपारा नगर 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित। नगर में काफी दिनों से नकली चाय का निर्माण और बिक्री धड़ल्ले से हो रही थी। इसकी जानकारी खाद्य विभाग टीम गोंडा को दी गई। बुधवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने नानपारा कोतवाली के मोहल्ला तोपाखाना में नकली चाय बनाए जाने की फैक्ट्री में छापेमारी की।

सूचना के बाद अधिकारियों की टीम ने नगर के मोहल्ला कहारन टोला में चाय के गोदाम पर छापेमारी की। यहां पर खुली चाय व केमिकल बरामद हुई। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न ब्रांड के पैकिंग चाय की पैकेट तथा खुली चाय एवं केमिकल रंग सहित 9 नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। वहीं फैक्ट्री और गोदाम से 8200 कुंटल चाय तथा केमिकल एवं पैकिंग सामग्री पकड़ी। काफी मात्रा में नकली चाय गोदाम व फैक्ट्री में मिली। इस पर गोदाम और फैक्ट्री को सीज कर दिया गया।

एफसीएस गोंडा के अजय जायसवाल ने बताया कि नगर के कबाडिया टोला निवासी नजमूद्दीन पुत्र अब्दुल माबूब नगर के ही तोपखाना मोहल्ले के शाहिद के मकान को किराए पर लेकर विभिन्न ब्रांड के चाय पैकिंग की फैक्ट्री चला रहा था। जहां पर काफी मात्रा में चाय तथा चाय में मिलाने वाले रंग और केमिकल छापे के दौरान मिले हैं।आरोपी की सूचना पर कहारन टोला निवासी असरफ के मकान पर स्थित गोदाम पर भी छापेमारी की गई।

वहां पर भी काफी मात्रा में खुली चाय तथा पैकिंग की हुई चाय बरामद की गई। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने फैक्ट्री व गोदाम को सीज कर नौ नमूने प्रयोगशाला मे जांच के लिए भेजा गया है।

अधिकारियों के मुताबिक बरामद चाय की कीमत लगभग 17 लाख रुपए है। जांच टीम मे अजय जयसवाल ए.सी.एफ.गोंडा, विनोद कुमार शर्मा डी ओ.बहराइच, अमरेश कुमार सी एफ एस ओ,राघवेंद्र प्रताप वर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा,रामतेज डॉक्टर विक्रम रावत, दीपक पटेल सहित कोतवाली के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 6 =