Muzaffarnagar News: भगवान श्री बालाजी महाराज की धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ निकली शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति की और से प्रत्येक वर्ष की भांति श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई देर रात श्री बालाजी धाम मन्दिर पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।चैत्र शुदी पुर्णिमा दिन ब्रहस्पतिवार भगवान श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मन्दिर प्रागण से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान श्री बालाजी महाराज के स्वर्ण श्रृंगार दर्शन, छप्पन भोग व महाआरती के पश्चात भगवान श्री बालाजी महाराज प्रातः करीब 10 बजे स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर अपने झूमते-नाचते भक्तों के संग व रामनाम के रस मे सराबोर होकर अपने भक्तों के मंगल कल्याण हेतु मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ हुई।
नई मन्डी भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर से बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान,मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन,समाजसेवी सतीश गोयल टिहरी, वरिष्ठ प्रत्रकार अंकुर दुआ आदि अतिथियों का मंदिर समिति के पदाधिकारी समाजसेवी भीमसैन कंसल आदि पदाधिकारियों द्वारा पटका पहनाकर एवं पगडी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जनपदवासियों को श्री बालाजी जन्मोत्सव की शुभकामनाए दी गई। जिसके पश्चात श्री बालाजी धाम मन्दिर प्रांगण से श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा प्रारम्भ हुई।
श्री बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर अपने झूमते-नाचते भक्तों संग व रामनाम के रस में सराबोर होकर अपने भेक्तों के मंगल कल्याण हेतु मंदिर प्रांगण से चलकर नवीन मन्डी स्थल, मुनीम कालोनी, जैन कन्या इण्टर कॉलेज, बडा डाकखाना,गउशाल ा रोड, नन्दी स्वीटस, पुरानी गुड मण्डी रोड से मुडकर पीठ बाजार, चौडी गली, बिन्दल बाजार, मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड, बडी धर्मशाला के चौराहे से, गउशाला रोड, भोपा पुल, अंसारी रोड से मोतीमहल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिवचौक, बालाजी चौक, थाना सिविल लाईन्स से गॉधी कालोनी पुल से लक्ष्मीनारायण मन्दिर गॉधी कालोनी मेन रोड, द्वारिकापुरी से होते हुए भोपो पुल के बराबर से वकील रोड, नई मन्डी बिजलीघर से बडा डाकखाना होते हुए वापस मंदिर में आकर सम्पन्न होगी।
शोभायात्रा के दौरान बालाजी महाराज के रथ का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा को लेकर शहरवासियों मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा के दौरान अनेक स्थानो पर श्रृद्धालुओं द्वारा जगह-जगह कढी-चावल, छोले चावल, आईसक्रीम, फु्रट क्रीम, पकोडे, आईसक्रीम, चिप्स व बिस्कुट, दम आलू, हलवा आदि विभिन्न वस्तुओं के स्टाल लगाए गए थे। शोभायात्रा में उत्तर भारत के प्रमुख 11 बैण्ड, ढोल-ताशे, आतिशबाजी के साथ-साथ बाबा की रथ की अगुवाई करने बाबा श्याम खाटू वाले, बाबा अमरनाथ, बाबा महाकाल,बाबा बालकनाथ एवं स्वयं प्रभु श्रीराम अपने रथ पर पूर्ण श्रृंगार के साथ सम्मलित रहे।
इस शोभा यात्रा में भक्तों को अन्य दिव्य अलौकिक झॉकियो के दर्शन हुए। श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा की सफलता में मुख्य रूप से चन्द्रकिरण गर्ग संस्थापक, सुरेश चन्द बंसल संरक्षक, हरिशंकर तायल, राकेश अरोरा कोषाध्यक्ष, विजय बंसल मंत्री, समाजसेवी भीमसैन कंसल, सुनील तायल, अशोक शर्मा, नितिन गोयल, अमरीश सिंघल, जे.पी.चचा, लोकेश, मनोज खण्डेलवाल, नवीन बिन्दल, श्रवण गुप्ता, उदित गर्ग, अंकित गर्ग, सदाशिव शर्मा आदि मंदिर समिति के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। जिला पुलिस प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा शोभायात्रा के मददेनजर पूर्व मे ही विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई थी।

