Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-24 घण्टे के अन्दर चोरी के अभियोग का सफल अनावरण शातिर चोरी के माल सहित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर चोरी के अभियोग का सफल अनावरण कर ०२ चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया तथा चोरी किया गया करीब ०५ लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया।

जनपद में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्र०नि० थाना कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 16 सितम्बर की रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 2 चोर अभियुक्तगण को चोरी की 1 मोटरसाइकिल सहित कुंगर पट्टी शामली रोड चौराहे से गिरफ्तार करते हुए 24 घण्टे के अन्दर चोरी के अभियोग का सफल अनावरण किया गया।

अभियुक्तगण की निशादेही पर चोरी किया हुआ करीब 5 लाख रुपये कीमत का सामान शामली बाईपास रोड के किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया। ज्ञात हो कि दिनांक 16 सितम्बर को थाना कोतवाली नगर पर वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के समय उनके घर में रखे जेवरात व मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना कारित की गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी।

गिरफ्तार अभियुक्त गण फरदीन पुत्र नौशाद निवासी खालसापट्टी सुजड़ू थाना कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर, . मौ० अल्ताफ पुत्र नसरूद्दीन निवासी खालसापट्टी सुजड़ू थाना कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर । जिसके कब्जे से 1 मोटरसाइकिल डिस्कवर नं० यूपी 12 एपी 4879, 3 जोड़ी पाजेब सफेद धातू, 2 जोड़ी हाथ की दस्ती पीली धातू, 2 गले के हार पीली धातू, 1 जोड़ी हथफूल सफेद धातू, 1 चुटिया सफेद धातू, 1 बालो मे लगाने की क्लीप मय चेन सफेद धातू, 1 गले का हार सफेद धातू, 1 माथे का झूमर सफेद-पीली धातू, 1 सामान की झड़ी जिस पर लाल धागे की डोरी बंधी है, 3 अंगूठी मर्दाना सफेद धातू, 1 हार गले का पीली धातू, 8 सिक्के सफेद धातू, 1 अंगूठी मर्दाना पीली धातू, 1 अंगूठी जनाना पीली धातू, 1 नथ पीली धातू, 3 टीके पीली धातू, 1 जोडी कानो की झूलनियां पीली धातू, 4 कडे पीली धातू बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनि० मोहित चौधरी, है०का० रणवीर शर्मा, है०का० राजीव भारद्वाज, का० सचिन कुमार, का० तरूणपाल, का० सचिन कुमार, का० अलीम, म०का० कैलाश थाना कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 5 =