Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-महिला सुरक्षा सेल के सदस्यो द्वारा काउंसलिंग के बाद ३ विवाहित जोड़ों को पुनः मिलाया गया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कलेक्ट्रेट में संचालित महिला सुरक्षा सेल में नोडल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा, महिला सुरक्षा सेल सदस्य श्रीमति शिवांगी बालियान एवं अभियोजकों के द्वारा काउंसलिंग की जा रही है, जिसके फलस्वरूप गत दिवस महिला सुरक्षा सेल द्वारा तीन विवाहित जोड़ों की काउंसलिंग कर आपसी सहमति से पुनः मिलवाया गया

जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित महिला सुरक्षा सेल में महिलाओं को मिल रहा इंसाफ
पीड़ित महिलाओं की सहायता की एक नई पहल बनता जा रहा है महिला सुरक्षा सेल

जिसमें से एक महिला की मानसिक शोषण की शिकायत मिलने पर महिला सुरक्षा सेल द्वारा काउंसलिंग की गई, जिसके फलस्वरूप महिला के पति एवं ससुराल पक्ष को काफी समय तक समझाने के बाद आपसी सुलह कराई गई, एवं महिला को अपनी ससुराल वापस भेजा गया।

जबकि दूसरे विवाद में पति नशा करता था एवं पीड़ित महिला के साथ मारपीट करता था जिसमें महिला सुरक्षा सेल के द्वारा पति के साथ काउंसलिंग की गई एवं पति को नशा ना करें एवं अपनी पत्नी के साथ सप्रेम रहने हेतु कहा गया, जिसके फलस्वरूप पति एवं पत्नी आपसी सहमति से एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
महिला सुरक्षा सेल में आए हुए एक विवाद में पीड़ित महिला की शिकायत थी कि ससुराल पक्ष उसे बच्चा न होने की वजह से परेशान करते हैं एवं उसका पति किसी अन्य महिला से संबंध बनाए हुए हैं जिसमें महिला सुरक्षा सेल के द्वारा काउंसलिंग कर ससुराल पक्ष को समझाया गया एवं पति को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि पत्नी का शारीरिक व मानसिक शोषण करना दंडनीय अपराध हैग् जिसके उपरांत पति एवं पत्नी आपसी सुलह कर एक साथ रहने के लिए तैयार हुए।

जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में संचालित महिला सुरक्षा सेल उक्त तीनों के केस की भांति ही सेल में आई हुई पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग कर रही है तथा विवाहित जोड़ों को काउंसलिंग कर पुनः मिलाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।

महिला सुरक्षा सेल में नोडल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा ने बताया कि आज जहॉ महिलाए हर क्षेत्र में बढ-चढ कर प्रतिभाग कर रही है एवं समाज में अपनी नयी पहचान बना रही है परन्तु अभी भी कही न कही ऐसी महिलाओं के विरुद्व बढती हिंसा की खबरे समाज के लिए चिंता का विषय है इसलिए जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर महिला सुरक्षा सेल में आयी पीडित महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य निरन्तर कराया जा रहा है। कोई भी पीडित महिला सुरक्षा सेल के हेल्पलाईन नम्बर ९४१२७११९३७, ९४१२७११९३१ पर सम्पर्क कर सकती है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =