Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अपराधो पर रोकथाम के उददेश्य से तीन दबोचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने एक व्यक्ति को एक कदद चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के उददेश्य से चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना सिविल लाइन मे तैनात सब इंस्पैक्टर पवन दीप शर्मा व सब इंस्पैक्टर के.पी.सिह ने चैकिंग के दौरानन एसडी कॉलेज के समीप से निकटवर्ती जनपद सहारनपुर के थाना देवबन्द के गांव रणखण्डी निवासी अरविन्द पुत्र महीपाल को एक अदद चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.स.113/2022 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। इसी संदर्भ मे सब इंस्पैक्टर पवन दीप शर्मा ने मोटर व्हीकल एक्ट मे फरार चल रहे सुलेमान पुत्र रसीद निवासी खालापार किदवई नगर को नगर पालिका मेन गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

थाना सिविल लाईन पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान टाउन हाल रोड से वारण्टी कृष्णा हरिजन पुत्र सुभाष हरिजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पवन दीप शर्मा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कई को शस्त्र सहित दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  पुलिस ने तीन को अवै शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी किदवईनगर उपनि० रविन्द्र सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मछली बाजार ए०टू०जेड० रोड के पास से अभियुक्त शाहआलम पुत्र कफिल निवासी रूपा पब्लिक स्कूल के पास वाली गली द० कृष्णापुरी थाना को०नगर मु०नगर को मय नाजायज तमन्जा ३१५ बोर व ०१ जिन्दा कारतूस व अभि० समीर पुत्र अन्सार जैदी नि० रूपा पब्लिक स्कूल के पास वाली गली द० कृष्णापुरी थाना को०नगर मु०नगर मय नाजायज चाकू व अब्बास जैदी पुत्र मन्जर जैदी नि० खाली मूल आमबिया मस्जिद के पास द० कृष्णापुरी थाना कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर मय नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया ।

बड़ी कार्रवाई -मेट्रो हॉस्पिटल, रुड़की रोड को सील किया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रुड़की रोड स्थित निजी चिकित्सालय पर आज बड़ी कार्रवाई की गई, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० शरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० महावीर सिंह फौजदार को रुड़की रोड स्थित मेट्रो हॉस्पिटल से गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं

तथा उनके संज्ञान में आया कि पिछले दिनों मेट्रो हॉस्पिटल में ही एक महिला की डिलीवरी के दौरान मृत्यु भी हो गई थी, जिस को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने आज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० शरण सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजीव निगम को हॉस्पिटल में जांच के लिए भेजा, हॉस्पिटल में जांच के दौरान पंजीकृत चिकित्सक एवं स्टाफ नहीं मिलने पर हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 1 =