News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

यातायात सबंधी नियमों की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबंधी नियमों के आलोक में कार्यालय में शपथ दिलाई गई। शासन के निर्देशानुसार नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर शुभम शुक्ला द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबंधी नियमों के आलोक में कार्यालय में समस्त उपस्थित स्टाफ को शपथ दिलाई गई एवं ट्रैफिक नियमो का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

मुठभेड के दौरान किया गिरफ्तार, साथी फरारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना छपार पुलिस ने देर रात एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
थाना छपार प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह के अनुसार देर रात सूचना मिली थी कि बाइक सवार कुछ बदमाश क्षेत्र में किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने गांव सिमर्थी की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक पर आते हुए नजर आए। जिन्हें रुकने का इशारा किया गया।
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली
बताया कि बाइक सवार दोनों संदिग्ध ने पुलिस को देख कर फायरिंग करते हुए गाड़ी मोड़ कर फरार होने का प्रयास किया है। लेकिन जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिससे बाइक फिसल गई। पुलिस ने गोली पैर में लगने से घायल बदमाश को दबोच लिया और जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे में खेतों के रास्ते फरार हो गया।
फिरोज खान के रूप में हुई दबोचे बदमाश की पहचान
पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश की शिनाख्त फिरोज खान उर्फ सूरज पुत्र अय्यूब निवासी लाहरा कामनगर थाना हयातनगर जिला सम्भल के रूप में हुई। बदमाश एक घटना के मुकदमे के मामले में थाना छपार से वांछित चल रहा था। दबोचे गए बदमाश से एक तमंचा और जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

 

जयंती पर नेताजी को दी पुष्पाजंलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, आजाद हिंद फौज के संस्थापक व हमारे आदर्श, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की १२६वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में नेताजी के चित्र पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कमल मित्तल ने कहा कि नेताजी के जय हिंद एवं तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूंगा के उद्घोष ने सभी को मातृभूमि के प्रति सच्चे समर्पण के लिये जागृत किया।

होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) /खतौली। जनपद के थाना खतौली में डियूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे बाईक सवार होमगार्ड की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई । बताया जा रहा है की होमगार्ड मनोज कुमार शाम ४ बजे से रात्रि १२ बजे तक थाना खतौली में डियूटी पर थे रात्रि डियूटी खत्म कर खतौली थाना क्षेत्र के के भूड इलाके में अपने गांव लौट रहे थे बाईक सवार होमगार्ड मनोज । जहां गम्भीर घायल अवस्था में पड़ा देख किसी राहगीर ने स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी जिसपर स्थानीय पुलिस ने मोके पर पहुंच घायल होमगार्ड को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉकटरों ने घायल होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया। उधर सड़क हादसे में थाने के होमगार्ड की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित आलाधिकारी मोके पर पहुंच गए और मामले की तहकीकात में जुट गए। खबर लिखे जाने तक यह कन्फर्म नही हो पाया की होमगार्ड किसी वाहन की चपेट में आया था या फिर बिना हैलमेट सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है।

 

सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रतनपुरी। जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों युवकों की दर्दनाक मौत!
रतनपुरी पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया! मुजफ्फरनगर की एक रोलिंग मिल में काम करते थे दोनों मृतक,
काम खत्म कर रतनपुरी थाना क्षेत्र के मंडावली में अपने घर जा रहे थे दोनों मृतक युवक!! जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम विकास पुत्र विनोद उम्र करीब २३ वर्ष गांव मंडावली , निवासी रतनपुरी व सुधीर पुत्र गोपाल आयु करीब २८ वर्ष निवासी मंडावली बताए गए हैं मृतकों की बॉडी को थाना रतनपुरी पुलिस ने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

 

जयंती पर मानव श्रृंखला बनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर जनपद के समस्त विद्यालयों द्वारा मानव श्रृंखला महावीर चॉक से लेकर सूजडू चुंगी तक बनाई गयी। मानव श्रृखला को नरेन्द्र बहादुर सिंह अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं आर०टी०ओ० द्वारा हरी झण्ड़ी दिखाकर प्रारम्भ किया। जिला अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं सन्दीप कुमार भंगिया(सी०डी०ओ०), एस०एस०पी० ट्रैफिक, ए०आर०टी०ओ०, गजेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर, शैलेन्द्र कुमार त्यागी प्रधानाचार्य रा०इ०कॉ० मु०नगर, सनील कुमार शर्मा प्रधानाचार्य डी०ए०वी०इ०कॉ० मु०नगर के द्वारा सड़क सुरक्षा के सम्बंध में सपथ दिलाई गयी एवं सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित की गयी। साथ-ही-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की जानकारी दी गई। मानव श्रृखला में जनपद के राजकीय इण्टर कॉलेज, डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज, इस्लामियां इण्टर कॉलेज, जैन इण्टर कॉलेज, एम०जी० पब्लिक स्कूल, चौ० छोटूराम इण्टर कॉलेज मु०नगर सहित विभिन्न विद्यालयों के लगभग १२००० छात्रध्छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मानव श्रृखला में श्री ब्रजेश कुमार उप-प्रधानाचार्य रा०इ०कॉ० मु०नगर, प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य रा०इ०कॉ० मेहलकी जानसठ, गया प्रसाद प्रजापति शा०शि० रोहाना, नितिन कुमार जी, भुपेन्द्र कुमार आर्य, नरेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, ब्रह्मप्रकाश, राजीव गोयल, मोहित शर्मा का सहयोग रहा।

 

डीएवी कालेज में कार्यक्रम आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर जनपद के समस्त विद्यालयों द्वारा मानव श्रृंखला महावीर चॉक से लेकर सूजडू चुंगी तक बनाई गयी। मानव श्रृखला को नरेन्द्र बहादुर सिंह अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं आर०टी०ओ० द्वारा हरी झण्ड़ी दिखाकर प्रारम्भ किया। जिला अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं सन्दीप कुमार भंगिया(सी०डी०ओ०), एस०एस०पी० ट्रैफिक, ए०आर०टी०ओ०, गजेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर, शैलेन्द्र कुमार त्यागी प्रधानाचार्य रा०इ०कॉ० मु०नगर, सनील कुमार शर्मा प्रधानाचार्य डी०ए०वी०इ०कॉ० मु०नगर के द्वारा सड़क सुरक्षा के सम्बंध में सपथ दिलाई गयी एवं सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित की गयी। साथ-ही-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की जानकारी दी गई। मानव श्रृखला में जनपद के राजकीय इण्टर कॉलेज, डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज, इस्लामियां इण्टर कॉलेज, जैन इण्टर कॉलेज, एम०जी० पब्लिक स्कूल, चौ० छोटूराम इण्टर कॉलेज मु०नगर सहित विभिन्न विद्यालयों के लगभग १२००० छात्रध्छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मानव श्रृखला में श्री ब्रजेश कुमार उप-प्रधानाचार्य रा०इ०कॉ० मु०नगर, प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य रा०इ०कॉ० मेहलकी जानसठ, गया प्रसाद प्रजापति शा०शि० रोहाना, नितिन कुमार जी, भुपेन्द्र कुमार आर्य, नरेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, ब्रह्मप्रकाश, राजीव गोयल, मोहित शर्मा का सहयोग रहा।

 

यातायात नियम पालन की ली शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ४ जनवरी से ५ फरवरी तक के लिए चल रहे यातायात सुरक्षा माह के तहत सोमवार को जिला अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने यातायात नियम पालन करने की शपथ ली। सीएमएस डॉ राकेश कुमार ने सभी को नियमों का पालन करने और निर्धारित सीमा में ही वाहन चलाने की शपथ दिलाई।
मुजफ्फरनगर में ४ जनवरी से ५ फरवरी तक यातायात सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को यातायात नियम पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत सड़क पर बिना हेलमेट चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों को जागरूक करते हुए निशुल्क हेलमेट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
यातायात नियम पालन की दिलाई गई शपथ-हेलमेट में वाहन चलाने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भी किया जा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ राकेश कुमार ने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को यातायात नियम पालन की शपथ दिलाई।
वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट का करें प्रयोग-उन्होंने शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी साथी दुपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट और चौपहिया वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि वाहन संचालन के समय कोई भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करेगा। नशे में बिल्कुल भी ड्राइविंग नहीं करेगा। इसके अलावा अपनी साइड में गाड़ी चलाएंगे और यातायात के अन्य नियमों का भी पालन किया जाएगा।

वैदिक पुत्री पाठशाला में बनाई मानव श्रृंखला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष में वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई प्रधानाचार्या डॉ राजेश कुमारी ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को प्रेरित किया तथा पंद्रह सौ छात्राओं को मिलाकर एक मानव श्रृंखला तैयार कराई गई कार्यक्रम में संपूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा।

 

पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आल इंडिया एन्टीक्रप्शन कमेटी की आवश्यक, बैठक गौरी प्रोपर्टीज (भोपा रोड़) पर सम्पन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष पद पर डा0 नितिन जैन की सर्व सम्मति से नियुक्ति की गई। जिला महासचिव के पद पर अमित धीमान पूर्व की भांति कार्यरत रहेंगे। बैठक का संचालन करते हुए सहायक राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने कहा कि कमेटी की अगली बैठक विश्वदीप गोयल के आवास पर आयोजित की जायेगी। जिसमें नई कार्य कारिणी का गठन व प्रसारण किया जायेगा। श्री रहेजा ने बताया कि 21 सदस्यों वाली कमेटी आगामी कार्यक्रमों के बारे में निर्णय लेगी। नये जिलाध्यक्ष डा0 नितिन जैन ने कहा कि वे संगठन को पूर्ण रूप से संगठित करके शीघ्र ही नये कार्यक्रमों की घोषणा करेंगे। बैठक में विश्वदीप गोयल राजकुमार रहेजा डा0 नितिन जैन, अमित धीमान, पं0 मनसुख शर्मा पी0 आर0 ओ0, डा0 संजय अग्रवाल, उमेश वर्मा, हरिकृष्ण ग्रोवर, रोबिन जैन, लक्षित रहेजा, विपिन प्रजापति,, आदि उपस्थित रहें।

मास्टर विजय सिंह ने नेताजी को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) २७ साल से भ्रष्टाचार व भूमाफियाओ के विरुद्ध धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह व साथियो ने स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की १२६ वी जयंती अवसर पर नगरपालिका प्रांगण में नेताजी की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। देश की स्वतंत्रता मे उनके महान योगदान को याद किया। आज के नेताओं से अपील है कि आप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के पद चिन्हों पर चलें, देश के लिए काम करें,। राजनीति में कुछ घटिया लोगों ने गंदे काम करके नेता शब्द का कद बहुत ही छोटा कर राजनीति में अपराधीकरण को बढ़ावा दिया है तथा नेता शब्द की छवि खराब की है। भ्रष्टाचार भ्रष्ट नेताओं की देन है। सभी नेता शपथ लें देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपने को साकार करें। इस अवसर पर मास्टर विजय सिंह सतपाल देवेंद्र,राजपाल शर्मा दीपक कुमार आदि मौजूद रहे

 

नेता जी को जयंती पर किया नमनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत तिब्बत सहयोग मंच के संस्थापक माननीय इन्द्रेश जी व राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल जी के नेतृत्व में संदीप चौधरी प्रांतीय अध्यक्ष एवं कपिल त्यागी प्रांतीय महामंत्री के निर्देशन में विजय वर्मा जिला अध्यक्ष, विष्णु स्वरूप अग्रवाल जिला महामंत्री, रेणुका शर्मा प्रांतीय मंत्री, संदीप दास प्रांतीय सदस्य, अंकित उप्पल युवा जिला अध्यक्ष ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती को गांधी कॉलोनी के गांधी वाटिका में लोगों के साथ मिलकर हर्षोल्लास से मनाया, मुख्य अतिथि पवन छाबड़ा एव वहां उपस्थित विजेंदर पाल, विकास पवार, बाल बहादुर, विशाल गर्ग ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। विजय वर्मा एवं विष्णु स्वरूप अग्रवाल ने बताया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच हिंदुस्तान के प्रत्येक जिलों में इस जयंती को हर्षोल्लास से मना रहा है और यह भी बताया भारत तिब्बत सहयोग मंच का उद्देश्य तिब्बत को चीन से आजाद कराना है, हमारे आराध्य भगवान शंकर जी के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर पर्वत को चीन से मुक्त कराना और साथ ही साथ चीन को आर्थिक रूप से झटका देने के लिए चीनी सामान का बहिष्कार करना भी है। इस कार्यक्रम में राजेंद्र सहानी, अशोक छाबड़ा, कपिल पाल, श्याम सैनी, ओमप्रकाश बजाज, अजय सिंघल, नवदीप चड्ढा, मयंक, विजय अरोरा, राजेन्द्र कुमार, अनमोल, विमल मदान, सतीश कुकरेजा, विजय प्रजापति, गुड्डु बेदी, योगेश चौधरी, मदन पाल, राजकुमार रहेजा, मुलखराज तागरा, सुंदर राजदेव, कार्तिक, ईश्वर सिंह, विजय सिंह, आकाश अरोरा, गुलाटी, दिनेश पाल, दिव्यांश अरोरा, नीरज पाल, गौरव अरोरा, कार्तिक सिंघल, निमेष कुच्छल, सौरभ गुज्जर आदि लोग उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी का बुके देकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी ऑफिस में पहुंच कर फूलों का बुके देकर नए जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा जी का मुजफ्फरनगर आगमन पर किया स्वागत।
स्वागत करने वालों मे मुख्य रूप से अनिल कंसल प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री,अमित गर्ग प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,जयवीर सिंह प्रदेश युवा महामंत्री, हर्षवर्धन जैन प्रदेश मंत्री, दीपक वर्मा प्रदेश मंत्री, सुमित गर्ग नगर महामंत्री, राजीव गुप्ता नगर मंत्री, अमित अग्रवाल महामंत्री प्रकाश मार्किट इकाई, कुलदीप मित्तल नगर मंत्री, बागेश अग्रवाल नगर संगठन मंत्री आदि ने नवा आगंतुक डीएम को मुजफ्फरनगर आगमन पर किया स्वागत।

 

नेताजी की जयन्ती पर श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की १२६वीं जयन्ती पर आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उनको स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने सुभाष चन्द्र बोस जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण करते हुए कार्यालय के पूरे स्टाफ ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने कहा कि ओडिशा के कटक में २३ जनवरी १८९७ को जन्मे तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आज हम १२६वीं जयन्ती मना रहे हैं। सिविल परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त करते हुए वह प्रशासनिक सेवा की प्रतिष्ठित नौकरी कर रहे थे, लेकिन देश की आजादी के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया और भारत वापस आ गये। डीआईओएस श्री गजेन्द्र कुमार ने कहा कि नेताजी ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिन्द फौज का गठन किया था अपने सार्वजनिक जीवन में नेताजी को कुल ११ बार कारावास हुआ। नेताजी हमेशा कहते थे कि सबसे बड़ा अपराध, अन्याय को सहना और गलत के साथ समझौता करना होता है संघर्ष ने मुझे मनुष्य बनाया, मुझमें आत्मविश्वास उत्पन्न हुआ जो पहले मुझमें नहीं था एवं अपनी ताकत पर भरोसा करो, उधार की ताकत तुम्हारे लिए घातक है आदि उनके अनेक
प्रेरक प्रसंगों को भी याद दिलाया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सुशील कुमार वर्मा, विनोद कुमार, सुदेश कपिल, प्रमोद चौहान, अम्ब चन्द्र प्रकाश, भारत ऋषिपाल, प्रमोद शर्मा, मनीष भाटिया, अमित कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार, आशुतोष सिंह, संजीव कुमार, अविनाश कुमार, राकेश कुमार, गंगाशरण, विनीत कुमार, संजीव आदि उपस्थित थे

 

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने किये मां बांग्लामुखी मंदिर के दर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज के आश्रम देवबंद में पहुंची। वहां पहुंचने पर स्वामी दीपंकर महाराज द्वारा अंजू अग्रवाल का स्वागत किया एवं उन्हें आशीर्वाद दीया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तत्पश्चात मां बगलामुखी के मंदिर का शिलान्यास पूरे विधि विधान से अंजू अग्रवाल के हाथों से कराया। इस मौके पर स्वामी दीपांकर जी महाराज सूर्यांश दीक्षित ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा जीके शर्मा एवं आश्रम से जुड़े हुए अन्य लोग मौजूद रहे।

 

चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
मीरापुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी से चोरी की चाय व हार्पिक टायलेट क्लीनर बरामद किये हैं। पुलिस ने पकडे गये आरोपी का चालान कर दिया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस रात्रि में गश्त कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मीरापुर के पडाव चौक स्थित भव्य पैलेस के पास पहुंची, तो वहां पर एक संदिग्ध व्यक्ति सामान की कुछ पेटियों के साथ दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम आसिफ पुत्र लियाकत निवासी लिकडा पट्टी, सूजडू, थाना कोतवाली, मुजफ्फरनगर बताया। आरोपी से पुलिस ने २५० ग्राम के ३२ पैकेट टाटा चाय के तथा ६५ बोतल ५०० एमएल व २५० एमएल की हार्पिक क्लीनर की बोतल तथा एक बाईक बरामद की। आरोपी ने बताया कि कम्पनी का यह समान उसने चोरी किया है, जिसे बेचने के लिये वह मीरापुर आया था। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

 

विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारत हिंदू महासभा की एक विचार गोष्ठी नई मंडी विशिष्ट कार्यालय पर वरिष्ठ अखिल भारत हिंदू नेता सुरेंद्र मित्तल जिला अध्यक्ष डॉ सतीश कुमार उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भूपेन शर्मा सचिन शर्मा जिला महासचिव ख्याली शर्मा दीपक शर्मा पंडित ललिता प्रसाद रतूड़ी, राजकुमार गोयल, सुनीत गुप्ता, देव भारद्वाज अंकित, सुधीर, अंकुर गोयल तथा नगर अध्यक्ष भारत राजपूत जी एवं अन्य हिंदू वीरों ने आजादी के दीवाने सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर प्रण लिया उनके आदर्शों पर चलकर ही एक बार फिर हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनाना है उनके उनके बताए मार्ग पर अब दृढ़ता से आगे बढ़ने का समय आ चुका है जिसे हम सभी हिंदू वीर इस कार्य को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हैं भारत माता की जय वंदे मातरम।

 

रालोद छात्रसभा ने किया प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रालोद छात्र सभा के बैनर तले एकत्रित छात्रो ने सरकूलर रोड स्थित चौधरी छोटूराम कॉलेज पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में कॉलेज परिसर मे एकत्रित छात्रों का आरोप है कि बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष के 90 प्रतिशत छात्र फेल दर्शाये गए हैं। कॉपी रिचैक की मांग को लेकर छात्रो ने प्रदर्शन किया। उक्त मामले मे कॉलेज वालो का कहना है कि जिन छात्रो के नम्बर 55 प्रतिशत से अधिक है। वे सभी छात्र उत्तीर्ण हैं। विश्वविद्यालय की और से ही तकनीकि समस्या से उक्त छात्र फेल दर्शाये गए है। अतः दो तीन-दिन में ही यूनिवर्सिटी द्वारा कॉपी रिचैक के बाद पुनः रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा। उक्त आश्वासन के बाद सभी छात्र धरना-प्रदर्शन समाप्त कर वापिस लौट गए। इस दौरान रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान,रालोद नेता सुधीर भारती, नोनू बालियान, काजी फैज, मयंक बालियान आदि दर्जनो छात्र मौजूद रहे।

 

 

नशीले पदार्थ सहित दबोचा
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली पुलिस द्वारा ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से ०१ किलो २०० ग्राम गांजा बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर के व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० जितेन्द्र सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान ०१ अभियुक्त अरशद पुत्र अशरफ निवासी रोडवेज के पीछे मो० इस्लामनगर थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से ०१ किलो २०० ग्राम गांजा बरामद किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० श्री जितेन्द्र सिंह, कां. राहुल नागर, शुभम, है०का० अनुज कुमार शामिल रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =