Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अवैध शराब की बिक्री करने वाले तीन शराब तस्कर वाहनों के साथ दबोचे

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव को लेकर अवैध शराब की बिक्री करने वाले तस्कर भी सक्रिय हो गये है। जनपद पुलिस ने आज ऐसे ही दो तस्करों को भारी मात्रा में अवैधा शराब व दो वाहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने एक कार्रवाई में २६४ बोतल अवैध शराब बरामद कर ईको गाड़ी सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है।विधानसभा सामान्य निर्वाचन-२०२२ के दृष्टिगत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना खतौली पुलिस द्वारा बुढाना अण्डरपास से ०१ कार ईको में अवैध शराब सहित ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रिजवान पुत्र नफीस अल्वी निवासी मुन्तजिर कालोनी कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर बताया गया है।
वहीं दूसरी ओर थाना छपार पुलिस द्वारा रोहाना कट, कस्बा छपार के पास से ०२ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पुलिस पूछताछ में आरिफ पुत्र तासीन निवासी ग्राम व थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर, शहवान उर्फ उस्मान पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम व थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर।

जिनके कब्जे से ०४ पेटी देशी शराब (कुल १९२ पव्वे), ०१ स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गयी। उसके पास से २६४ बोतल देशी शराब संतरी मसालेदार हरियाणा मार्का २२ पेटी, अवैध शराब तथा एक ईको कार बरामद की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20993 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + ten =