Muzaffarnagar News: टिकैत बन्धुओ ने सिसौली मे तालाबों व बंजर भूमि पर करा रखे अवैध कब्जे-राहुल मुखिया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) टिकैत बन्धुओं ने सिसौली गांव के अधिकतर तालाबां व बंजर भूमियो पर अवैध कब्जे करा रखे हैं। यहां तक की तालाब की भूमि पर अपने आवासीय भवन भी बना लिए हैं।
शहर के रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान राहुल मुखिया ने मीडिया से रूबरू होते हुए आरोप लगाया कि टिकैत बन्धुओ ने उनके गांव सिसौली मे तालाबों व बंजर भूमि पर अवैध कब्जे करा रखे हैं। राहुल मुखिया का आरोप है कि एक तालाब की भूमि पर तो एक आवास भी बना हुआ है।
उन्होने आरोप लगाया कि उक्त दोनो बन्धुओ ने गांव मे चकबन्दी नही होने दी है। राहुल मुखिया का कहना है कि अवैध कब्जे के सम्बन्ध मे उन्होने जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की है। परन्तु अभी तक कोई हल नही निकल पाया है।
उन्होने कहा कि वे प्रेसवार्ता के माध्यम से प्रशासन से पुनः अपील करते हैं कि उक्त प्रकरण की जांच कराकर भूमि कब्जा मुक्त करायी जाए। अन्यथा मजबूरीवश उन्हे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हे पूरे प्रकरण से अवगत कराना पडेगा।
प्रेसवार्ता के दौरान राहुल मुखिया, देवेन्द्र बालियान, कपिल बालियान, सुभाष बालियान, रविन्द्र उर्फ प्रदीप ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
पैदल भ्रमण किया
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस ने क्षेत्र मे सघन चैकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव की मौजूगदी मे पुलिस द्वारा क्षेत्र के बाजारों का पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस ने दुकान से आगे तक सामान रखने वालो कडी चेतावनी देते हुए दुकान के बाहर रखे सामान को वापिस दुकान में रखवाया।
उल्लेखनीय है कि अतिक्रमण के कारण बाजार मे निकलना दुर्भर हो जाता है। ई-रिक्शा के आ जाने से और अधिक समस्या बन जाती है। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी ऐसे दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई।

