Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli News: बच्चे की इलाज के दौरान मौतः लापरवाही का लगाया आरोप, किया हंगामा

खतौली।(Khatauli News) थाना क्षेत्र के इंदिरा मूर्ति के निकट एक प्राइवेट चिकित्सक के नर्सिंग होम में देर रात ढाई वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। परिजन आरोपी डॉक्टर को बंधकर बनाकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

काफी दिनों से था बुखार। इंद्रामूर्ति के निकट एक प्राइवेट नर्सिंग होम है। तीन दिन पहले अहमदगढ़ ढाकपुरी निवासी पवन कुमार ने अपने ढाई वर्षीय पुत्र दिशान को नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।

दरअसल, दिशान को बहुत तेज बुखार था, उसका ब्लड भी बहुत कम था। दो दिन के इलाज के बाद चिकित्सकों ने दिशान को हायर सेंटर के लिए रेफर किया।

इसी बीच देर रात इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक परिसर में जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने चिकित्सक को इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बंधक बना लिया। साथ ही मौजूद कर्मचारियों से भी गाली गलौज की। परिजनों ने डॉक्टर को घंटों बंधक बनाए रखा।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। देर रात तक क्लीनिक में शांति का माहौल बना।

क्लीनिक के अन्य डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन परिजन नहीं माने। परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए उन्होंने यहीं पर इलाज करने को कहा था। फिलहाल इस मामले में आरोपी चिकित्सक ने कुछ भी नहीं कहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + fifteen =