Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन ने व्यापारी महासम्मेलन की तैयारियांे पर चर्चा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि) के प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह के रुड़की रोड स्थित प्रतिष्ठान पर प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,बैठक में नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी व संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा द्वारा बताया गया कि १५ जनवरी दिन रविवार,सनातन धर्म सभा भवन में विशाल व्यापारी महा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है

जिसमें नगर के लोकप्रिय सांसद व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री संजीव बालियान अति विशिष्ट मुख्य अतिथि,प्रदेश अध्यक्ष व स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री नितिन अग्रवाल,व स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि एवं श्री विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष भाजपा,श्री वीरपाल निरवाल जिला पंचायत अध्यक्ष,डॉक्टर सुभाष चंद शर्मा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद,श्री गौरव स्वरूप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व्यापार संगठन,श्री बृजेश शुक्ला प्रदेश महामंत्री व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करेंगे,बैठक में व्यापार संगठन की इकाइयों के पदाधिकारियों से विशाल व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श करते हुए कार्य योजना तैयार की गई

बैठक में नगर उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंघल, रोहित धीमान,डॉक्टर अमन सिंह, देवेंद्र कुमार,सलीम अंसारी,आस मोहम्मद,सतीश चंद्र,मुकेश गर्ग,अजय मित्तल,निक्की,सतीश पाल,रविंद्र सैनी,दलजीत सिंह,मोहन गर्ग,अमित धीमान,सरदार चरण सिंह,डॉक्टर सतपाल धीमान सहित अनेकों गणमान्य उपस्थित रहे

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =