Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। निकाय चुनाव के मददेनजर बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित बसपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करने पहंुचे बसपा प्रदेशाध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओ से पार्टी व संगठन की मजबूती हेतु अपने विचार साझा किए तथा निकाय चुनाव के लिए टिप्स दिए। बसपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे निकाय चुनाव को धार देना शुरू कर दिया है।

सहारनपुर मंडल के पाल समाज के लोगों को साधने के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त जानसठ रोड स्थित ग्रीन पार्क मे बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने सहारनपुर मंडल के 3 जिलों की 16 विधानसभा सीटों पर पार्टी की नजर है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि मौजूदा परिप्रेक्ष्य मे कार्यकर्ता सम्मेलन अति पिछडा वर्ग का बडा वोट बैंक माने जाने वाले पाल समाज की झोली मे डालने का प्रयास के रूप मे देखा जा रहा है।

बसपा पदाधिकारियो का कहना है कि पार्टी समय समय पर सम्मेलनो का आयोजन कर संगठन को मजबूत करती रहती है। बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन मे शाामली,मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। राजनीतिज्ञों का मानना है कि बसपा के पास बडा दलित वोट बैंक है। बावजूद अन्य पिछडा वर्ग पर भी उसकी निगाह है। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि,ओमवीर पेन्टर, बसपा नेता जिर्याउरहमान आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + five =