Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अल्लामा इकबाल मैडिकल कालेज में यूनानी दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अल्लामा इकबाल यूनानी मैडिकल कालेज मुजफ्फरनगर में यूनानी दिवस मनाया गया। कालेज में यूनानी दिवस के उपलक्ष में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ए. सी. एन. ग्रुप अलीगढ़ के चेयरमैन जनाब आर. ए. चौधरी ने की और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से आये प्रोफेर डा. मुहम्मद अनवर सिद्दीकी (विभाग अध्यक्ष इलाज बित्तदबीर) ने विस्तृत लेक्चर दिया 

कालेज के छात्रों ने उसका भरपूर लाभ उठाया प्रोग्राम का संचालन प्रोफेसर डा. महबूब अली ने किया प्रोग्राम के आरम्भ में मुख्य अतिथि जनाब प्रोफेसर मुहम्मद अनवर सिद्दीकी को शाल भेंट करके जनाब आर. ए. चौधरी (चेयरमैन ए. सी. एन. ग्रुप अलीगढ़) और जनाब तस्लीमुल हक साहब (मैनेजिंग डायरेक्टर अल्लामा इकबाल यूनानी मैडिकल कालेज) ने सम्मानित किया

जबकि कालेज स्टाफ की तरफ से प्रोफेसर डा. मुश्ताक हुसैन प्राचार्य कालेज और प्रोफेसर एम. एच अन्सारी साहब ने जनाब आर. ए. चौधरी को शाल उढ़ाकर उनका अभिनन्दन किया।

करीब तीन घंटे चले प्रोग्राम में कालेज का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्रगण मौजूद रहे। प्रोग्राम को सफल बनाने में डा. कमर काजमी, डा. वसीम अहमद त्यागी, मौलाना मुहम्मद इमरान कासमी, डा. जुबैर बेग डा. मुहम्मद जावेद, जनाब एस. के गोयल अरीब अहमद, मुहम्मद अमजद, डा. इकराम वगैरह का विशेष योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =