Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- धूमधाम के साथ मनायेगी वैश्य सभा अग्रसैन जयंती

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने एस.डी.कॉलेज मार्किट मे आयोजित प्रेसवार्ता मे कहा कि वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर महाराजा अग्रसैन जयन्ति के उपलक्ष मे 2 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे महाराजा अग्रसैन प्रतिमा परिसर एसडी मार्किट में महाराजा अग्रसैन, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, शहीदे आजम भगत सिंह व हिन्दू हृदय सम्राट अशोक सिंघल के सम्बन्ध में विचार गोष्ठी एवं राष्ट्र के निर्माण विषय पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम से पूर्व हवन एवं पूजन होगा। कृष्ण गोपाल मित्तल ने बताया कि 4 अक्टूबर को वैश्य मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह दोपहर एक बजे अग्रसैन भवन जटूजैड रोड पर आयोजित होगा।

जिसमें छात्रो के साथ साथ आईएएस, आईपीएस, पीसीएस जे. एवं सीए मे चयनित छात्रों को भी सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश,मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,समाजसेवी राकेश बिन्दल,भाजपा नेता गौरव स्वरूप बंसल मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम मे दीप प्रज्जलवन पूर्व विधायक अशोक कंसल, सत्यवीर अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष वैश्य सभा, सपा नेता सौरभ स्वरूप, विकास स्वरूप, राघव स्वरूप सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक योगेश भगत जी व राकेश कंसल हैं। पत्रकार वार्ता में अजय कुमार सिंघल महामंत्री, जर्नादन स्वरूप कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार, पूर्व विधायक अशोक कंसल, योगेश भगतजी, रजत गोयल,भाजपा नेता तरूण मित्तल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 11 =