Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भगवान दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव मनाया

मुजफ्फरनगर। भगवान दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव रामपुरी धर्मशाला मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति रहे जिन्होंने भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके पश्चात हवन पूजन व विचार गोष्ठी व उनके अवतार काल पर प्रकाश डाला गया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा है कि महाराजा दक्ष प्रजापति समाज ही नहीं पूरी दुनिया के मार्गदर्शक हैं उनके नाम से ही हमारा समाज जाना जाता है

वही प्रजापति समाज दुनिया का पहला वैज्ञानिक है जिसने मिट्टी के बर्तन का आविष्कार कर दुनिया को रहने वे खाने की कला सिखाई हमें उनके बताए सदमार्ग पर चलना चाहिए और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए

वही उन्होंने समाज के युवाओं से अपील कर कहा है कि युवा वर्ग नशा आदि से दूर रहकर शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्र आदि में आगे बढ़कर समाज वे देश हित में कार्य करें

इस मौके पर डॉक्टर दीपक प्रजापति, मोनी प्रजापति क्षेत्र पंचायत सदस्य, कमल गौतम,आनंद प्रजापति, लोकेश प्रजापति, सचिन प्रजापति, सुनील प्रजापति डॉ रविंद्र प्रजापति ,योगेश प्रजापति, रामवीर प्रजापति ,राजपाल प्रजापति, राकेश, अमर सिंह,सतीश प्रजापति,सचिन टिल्ला, मनीष, आदि मौज्ूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 6 =