Muzaffarnagar News: सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ताराचन्द वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के चलते निबंध लेखन पोस्टर मेकिंग तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महा विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गर्ग रहे। निबंध प्रतियोगिता का संचालन महा विद्यालय के शिक्षा विभाग की प्रवक्ता भावना गोयल और तरुण कुमार जी ने किया
जिसके निर्णायक मंडल में डॉक्टर शाहिना, डॉक्टर नीतू पवार प्रतिभ/चौधरी, विनीत आर्य, वर्षा शिवच, ममता वर्मा व करुणा त्यागी रहे। पोस्टर प्रतियोगिता का संचालन डॉ बबीता शर्मा एवं शिवानी गुप्ता ने किया निर्णायक मंडल में डॉ रितु गर्ग तथा यशु शर्मा रहे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन प्रवक्ता तनुराज एवं प्रतिभा चौधरी ने किया निर्णायक मंडल में अलका दहिया तथा अभिषेक सिंह जी रहे
डॉक्टर हेमलता सिंह एवं दिव्या होंडा का विशेष योगदान रहा। कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर संगीता चौधरी जी ने कहा कि महा विद्यालय इस प्रकार के कार्यक्रम कराने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है इसलिए सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण सड़क हादसे आम होते जा रहे हैं जनता में विशेषकर नए आयु वर्ग के लोगों में अधिक जागरूकता लाने के लिए इसे शिक्षा, सामाजिक जागरूकता आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ा गया है
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिया स्थान पर मन और शबनूर एवं तृतीय स्थान पर कसक गुप्ता रहीं सांत्वना में छवि फरहीन तथा रितिका त्यागी रहे पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियांशी द्वितीय स्थान पर ज्योति राठी एवं तृतीय स्थान पर सीबिया रही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टीम लक्ष्मीबाई द्वितीय स्थान पर टीम लोपामुद्रा तथा तृतीय स्थान पर टीम सरस्वती रहे सोफिया अनुष्का तथा कसक का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
बीएड विभागाध्यक्षा डॉ योगिता शर्मा जी ने विजेता छात्राओं के नाम घोषित करते हुए उन्हें बधाई दी और बताया कि ये छात्राएं आगे जनपद एवं मंडल स्तर पर भी प्रतिभाग करेगी

