Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-गंगनहर में गिरे युवक, एक की मौत, दो सकुशल बचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा में शुक्रवार देर शाम भोपा क्षेत्र के निरगाजनी गंग नहर झाल पर बाइक सवार तीन दोस्त नहर में गिर गये, जिसमे दो युवकों को बाहर निकाल लिया गया

जबकि एक युवक की नहर में तलाश की जहां बाद में युवक का शव निरगाजनी झाल के समीप बरामद हुआ। युवक के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए थे। बता दें कि सहारनपुर के कोतवाली देवबन्द निवासी रहीम पुत्र रमजानी १८ वर्ष अपने दोस्त हैदर पुत्र राशिद १९ वर्ष और फारुख पुत्र मंगल २१ वर्ष के साथ शुक्रवार की देर शाम बाइक द्वारा अपनी बहन के यहां ककरौली थाना के गांव खेड़ी फिरोजाबाद जा रहे थे।

जैसे ही वह भोपा थाना क्षेत्र के निरगाजनी नहर झाल पर पहुँचे तभी सामने से आ रही कार की तेज लाइट में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी प्रकार रहीम और हैदर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन फारुख का कोई पता नही चल सका। रात में ही मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा फारुख की तलाश जारी थी।

बीती रात्रि सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के रहीम उसका दोस्त हैदर व फारुख बाइक द्वारा ककरौली क्षेत्र के खेड़ी फिरोजाबाद गांव जाते समय भोपा क्षेत्र के निरगाजनी गंग नहर झाल पर बाइक टकराने पर गंग नहर में जा गिरे थे

जिसके बाद दो युवकों को बचा लिया गया था किंतु फारुख का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस व गौताखोर टीम गंगनहर में युवक की तलाश में लगे हुए थे कि इसी बीच आज दोपहर के समय गंगनहर में डूबे फारूख का शव गांव निरगाजनी झाल के समीप बरामद हो गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + fourteen =