Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वासु मित्तल, अनुज बालियान की आईआईटी जेईई एडवांस में बड़ी उपलब्धि

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। आईआईटी के चयन को जेईई एडवांस परीक्षा में जिले के वासु मित्तल ने १३४९ वी रैंक और अनुज बालियान ने १७८८ वी रैंक हासिल की है। इन दोनों ने जहां परिवार और जिले का नाम रोशन किया है, वहीं जनपद के हर्षित चौहान, यश सैनी, आदित मलिक, हर्षवर्धन, तनिष्क अग्रवाल, अनुभव शर्मा का भी आईआईटी में चयन हो गया है।

आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा में जिले के होनहार छा गए हैं। नई मंडी के वासु मित्तल ने जिले में पहला स्थान पाया है। उसे १३४९वी रैंक मिली है। वासु मित्तल  एकेडमी के छात्र हैं। इस एकेडमी के सौरभ ने बताया कि उनके यहां के तीन छात्रों का चयन हुआ है, जिनमें वासु मित्तल के साथ तनिष्क अग्रवाल और आदित मलिक शामिल है।

गांव गढी के अनुज बालियान ने भी बड़ी सफलता हासिल की है। अनुज बालियान की १७८८ वी रैंक आई है। उसके पिता बिजेंद्र सिंह किसान हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक अब्दुल चौधरी और सचिन चौधरी को देता है।

शहर के तोमर क्लासेज के शांति नगर निवासी हर्षित चौहान की ६७४५ वीं रैंक आई है। परिवार में उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। पचेंडा रोड अंकित विहार निवासी हर्ष सैनी की ७२४५ वी रैंक आई है। ये दोनों अपने शिक्षकों संजय वर्मा, जितेंद्र राठौर, एमएस देओल को श्रेय देते हैं।

सरकुलर रोड निवासी हर्षवर्धन ने जेईई एडवांस परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही ऑल इंडिया ९००० अंक हासिल की है। हर्षवर्धन का बचपन से ही सपना कंप्यूटर इंजीनियर बनने का था और आईआईटी में चयन से हर्षवर्धन और परिवार का सपना पूर्ण हुआ है।

अपनी इस सफलता के लिए उसने  एकेडमी के अपने अध्यापकों एपी मुदगल, रवि चौधरी, संजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया है। नई मंडी निवासी अनुभव शर्मा का भी चयन हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =