Muzaffarnagar News: महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली की जेबीएस हवेली में आजादी का अमृत महोत्सव के अंर्तगत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि नारी सुरक्षा और उसके उत्थान के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं
जिन से जुड़कर महिलाएं रोजगार कर सकती हैं।कार्यक्रम ता शुभारंभ विधायक विक्रम सैनी व उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। महिलाओं को संगठन की ओर से प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित महिला शिक्षिका रीना प्राथमिक विद्यालय भैंसी नंबर-२ को भी सम्मानित किया गया। विक्रम सैनी ने महिलाओं की हर समस्या में सहयोग करने व सरकारी कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के माध्यम से सुरक्षा का आश्वासन दिया।
महिला शिक्षक संगठन की जिला अध्यक्ष वंदना बालियान ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं से जुड़ कर महिला स्वावलंबी बन सकती है। शिक्षिका दीपा रावत ने बच्चों के भरण-पोषण में वाली समस्याओं पर नाटिका प्रस्तुत की।
महिला शिक्षक संगठन की जिला अध्यक्ष वंदना बालियान, ब्लाक अध्यक्ष वारिजा चौधरी, मीरा शर्मा, अमरीश शर्मा, संगठन संरक्षक सुजाता रानी, उपाध्यक्ष सरिता, रश्मि, मानसी अरोड़ा, अंजलि, मीडिया प्रभारी नीति, श्वेता, दीपिका, शालिनी व मधुबाला मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन आदर्श शिक्षिका पायल मलिक ने किया।