Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-वेंदाता फार्म हाउस एवं नुमाईश ग्राउण्ड भर्ती स्थल डीएम ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती-२०२२ को सकुशल सम्पन्न कराने में प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसी प्रयास को सफल बनाने हेतु आज जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री चन्द्र भूषण सिंह द्वारा भर्ती में शामिल हो रहे युवाओं के रुकने के लिए वेंदाता फार्म हाउस एवं भर्ती स्थल नुमाईश ग्राउण्ड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा वेंदाता फार्म हाउस में पहुॅचकर अभ्यर्थियों के रुकने की व्यवस्था एवं उनके लिए तैयार किये जा रहे भोजन-पानी की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। वेंदाता फार्म हाउस में पूर्ति निरीक्षक एवं खाद्यय सुरक्षा विभाग की देख रेख मे प्रमुख समाज-सेवियों के माध्यम से भोजन की व्यवस्था करायी जा रही है।

जिलाधिकारी द्वारा खाद्यय सुरक्षा के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। वेंदाता फार्म हाउस के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा भर्ती स्थल नुमाईश ग्राउण्ड पहुॅचकर वहॉ पर साफ-सफाई एवं बैरिकेटिंग इत्यादि व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद को निर्देशित करते हुए कहा कि मौसम खराब रहने के कारण कभी भी बारिश हो जा रही है

जिससे भर्ती मे अवरुद्व होने की पूर्ण सम्भावना है जिसके लिए नियमित रुप से टीम लगाकर क्षेत्र की साफ-सफाई होनी चाहिए तथा आस-पास की कॉलोनी के निवासियों को भी किसी भी प्रकार की समस्या न हो यह सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), नगर मजिस्ट्रेट श्री अनुप कुमार, अधिशाषी अधिकारी श्री हेमराज एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =