Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चोरी की बाइकों सहित शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग ०२ शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से चोरी की ०५ मोटरसाइकिल, ०३ स्कूटी बरामद की।

शातिर वाहन चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना एवं प्र०नि० रवेन्द्र सिंह यादव थाना बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग ०२ शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर अभियुक्तों को चोरी की ०१ मोटरसाइकिल सहित जौला रोड हाईवे से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशादेही पर चोरी की ०४ मोटर साइकिल व ०३ स्कूटी ग्राम जौला जंगल में बन्द पडे मुर्गी फार्म से बरामद की गयी। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण गुलशेर पुत्र जहीर तेली निवासी मोहल्ला पछाला चंचल स्कूल के पास कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, जुल्फिकार पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी ४२१९ गली नम्बर १८/३ मोहल्ला शान्ति नगर थाना कृष्णा नगर शाहदरा, दिल्ली। जिनके कब्जे से ०४ मोटर साईकिल स्पलैण्डर, ०१ मोटर साईकिल पैशन प्रो, ०३ स्कूटी, ०४ फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनों एक साथ मिलकर दिल्ली, हरियाणा व आस-पास के इलाकों से मोटरसाईकिल व स्कूटी चोरी करके, उनपर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचते हैं

जिससे हमें अच्छी कमाई हो जाती है। चोरी की गई मोटरसाईकिल व स्कूटी को हमारे द्वारा ग्राम जौला जंगल में बन्द पडे मुर्गी फार्म में छिपा दिया जाता था। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० संजय सिंह, उ०नि० शैलेन्द्र गौड, है०का० वकार खान, है०का० रवि खन्ना, का० कुलवन्त, का० गजेन्द्र, का० सुमित कुमार, का० मनीष कुमार, का० अनिल कुमार, का० सूरज थाना बुढाना, शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + two =