Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गर्भवती महिला को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने वाले डॉक्टर का तबादला

मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गर्भवती महिला को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के डॉक्टर का तबादला कर दिया गया। पीड़ित महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए है।

मोरना स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर मदन गोपाल ने बिना जानकारी किए तीन माह की गर्भवती महिला गरिमा को टीटनेस टीके के बजाय एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया था। इसका पता चलने पर महिला मानसिक रूप से बीमार हो गई थी।

गरिमा के पिता डॉ राजेंद्र सिंह ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर फौजदार, मुख्यमंत्री पोर्टल व मानव अधिकार मंत्रालय नई दिल्ली को लिखित में शिकायत की थी। इस पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर फौजदार ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। स्पष्टीकरण के दौरान घोर लापरवाही सामने आने पर आरोपी डाक्टर मदन गोपाल को तेवड़ा स्वास्थ्य केंद्र पर तबादला कर दिया है।

पीड़ित महिला के पिता डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी के जीवन से खिलवाड़ करने वाले आरोपी डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग ने बचाने का काम किया है। इतनी बड़ी लापरवाही पर वह सस्पेंड होना चाहिए था। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वह कार्रवाई की गुहार लगाते रहेंगे। यह न्याय उचित कार्यवाही नहीं हुई है। स्वास्थ्य केंद्र मोरना प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी डॉक्टर मदन गोपाल को तबादला होने की सूचना दे दी गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =