Muzaffarnagar News: रोडवेज बस स्टैंड के पास शराब पीकर मारपीट का वीडियो वायरल
खतौली। (Muzaffarnagar News)कस्बा खतौली के अंतर्गत रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित शराब के ठेके के पास का बताया जा रहा है जहां आज देर शाम शराबियों के एक झुंड में आपस में इस कदर जबरदस्त मारपीट हो गई कि पास ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वहां भगदड़ मच गई।
मारपीट होता देख किसी ने यह वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह मारपीट हो रही थी उस वक्त वहां काफी दुकानदार खड़े तमाशबीन बने रहे।
लेकिन किसी ने भी झगड़ रहे इन युवकों को नहीं छुड़ाया और ना ही इस पूरे मामले की स्थानीय पुलिस यूपी ११२ डायल आदि को सूचना देना ही गवारा समझा। स्थानीय दुकानदारों की अगर मानें तो यहां आए दिन इस तरह ही झगड़ा फसाद होता रहता है एक तरफ शराब का ठेका है तो वहीं दूसरी तरफ दिन छिपते ही यहां स्थानीय दुकानदार गुपचुप तरीके से युवकों को शराब पिलाने और उन्हें अपनी दुकानों में बैठाने का काम कर रहे हैं ।
वही बात अगर स्थानीय पुलिस की करें तो यहां स्थानीय पुलिस की तमाम पैदल गस्त और वाहन चेकिंग की पोल भी इसी बात से खुलती नजर आ रही है कि जहां दिन छिपते ही शराबियों में खुलेआम मारपीट होती रही मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस किस तरह की कार्रवाई करती है ।।

