News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ठंड के बाद गुलजार हुए स्कूल, बच्चे खिलकर पहुचे स्कूलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। २ हफ्ते के शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुल गए। बच्चे ठंड के माहौल में ही स्कूल पहुंचे। सोमवार को सुबह के समय से ही धूप खिली रही। हालांकि न्यूनतम तापमान ४.१३ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मुजफ्फरनगर को कड़ाके की ठंड से धीरे-धीरे निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान वर्तमान में भी काफी कम चल रहा है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान ४.१३ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद सुबह के समय धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। आसमान से कोहरा हटने के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी बढ़ गई।
सोमवार को २ सप्ताह के शीतकालीन अवकाश के बाद जिले के स्कूल खुल गए। बच्चे ठंड के मौसम में स्कूल पहुंचे। स्कूलों में उपस्थिति तुलनात्मक रूप से कम दर्ज की गई। वहीं छात्रों ने भी स्कूल पहुंच कर खूब मस्ती की। खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। एक कन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे के अभिभावक एडवोकेट असद जमा ने बताया कि वातावरण में अभी भी ठंड मौजूद है। छोटे बच्चों के लिए दिक्कत हो सकती है। स्कूल खुल गए हैं तो बच्चों को स्कूल भेजना पड़ रहा है।
न्यूनतम तापमान में भले वृद्धि ना हो रही हो लेकिन सोमवार को सूरज निकलने से ह्यूमिडिटी में कमी आई। ह्यूमिडिटी का स्तर ९५ प्रतिशत पर पहुंच गया और कोहरा छटने के कारण आसमान बिल्कुल साफ हो गया। जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी बढ़ गई।

 

एसएसपी का बुके देकर किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी ऑफिस में पहुंच कर फूलों का बुके देकर नए एसएसपी संजीव सुमन का मुजफ्फरनगर आगमन पर किया स्वागत। स्वागत करने वालों मे मुख्य रूप से अनिल कंसल प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री, जयवीर सिंह प्रदेश युवा महामंत्री, हर्षवर्धन जैन प्रदेश मंत्री, दीपक वर्मा प्रदेश मंत्री, सत्यवीर वर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि ने नवा आगंतुक एसएसपी को मुजफ्फरनगर आगमन पर किया स्वागत।

 

ताला तोड़कर की हजारों की चोरीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बदमाशों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने के जेवरात और ५० हजार की नगदी चोरी कर ली। महिला और परिवार के सदस्य रिश्तेदारी से लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजीपुरा में बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। मकान मालिक विनीता दास ने जानकारी देते हुए बताया कि वह उस दिन किसी काम से मुरादाबाद अपनी रिश्तेदारी में गई हुईं थीं।
जैसे ही वह वापस लौटीं तो उन्होंने घर के ताले टूटे पड़े देखे और सामान भी बिखरा हुआ देखा। बताया कि यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पूरी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
लाखों का माल उठा ले गए चोर-चार कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में विनीता दास ने बताया कि चोर घर से उसके सोने के जेवरात और ५० हजार की नकदी चुरा ले गए। विनीता ने बताया कि उनके घर से उसके पिता के महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट भी गायब हैं।

 

अपराधों पर नियंत्रण व जनसुनवाई प्राथमिकताः एसएसपीSsp Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में नये एसएसपी संजीव सुमन ने पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति अपराधों पर नियंत्रण और आमजनता की सुनवाई पर उनका फोकस रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी केस में यदि पुलिस वाले गलती करेंगे तो उन्हे बिल्कुल भी बख्शा नहीं जायेगा। पत्रकारों से वार्ता में एसएसपी ने स्पष्ट किया कि उनका तरीका अन्य कप्तानों से अलग है और वे पुलिस के छवि उज्जवल रखने के सदैव पक्षधर है। उन्होंने कहा कि उनके स्तर से घटना कैसी भी हो कोई छिपाई नही जायेगी। एसएसपी ने अपनी कार्यशैली के बारे में बताते हुए कहा कि वे पूर्व में लखीमपुर, बागपत जैसे शहरों में भी काम कर चुके है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का उन्हे काफी अच्छा अनुभव है। वे खेमेबंदी और मैनेजमेंट वाले आदमी नही ंहै। उनका सदैव प्रयास यही रहेगा कि आम जनता का किसी भी तरह से नुकसान न हो। अपराधों पर नियंत्रण के मामले में नये एसएसपी ने कहा कि पुलिस के पास ऐसी कोई जादू की छडी नहीं है जो वो रातो रात अपराधों को नियंत्रण कर ले। इसमे जनसहयेाग जरूरी है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पहले पुलिस कार्य सीमित था लेकिन अब आम आदमी की जरा-जरा सी बातों में भी पुलिस का हस्तक्षेप होता है। विभागीयकर्मियों के बोर में अपनी नीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि छोटी छोटी बातों पर विभागीय कर्मियों को दंड देना वे पंसद नहीं करते अपितु पुलिस विभाग एक टीम के रूप में काम करता है और टीम से प्रेम से काम लिया जाता है। उन्होंने पत्रकारों से भी आग्रह किया कि वे परायोजित खबरों से बचे और पुलिस की छवि धूमिल करने वाली खबरे पहले पुष्ट कर ले तब उसे प्रकाशित करे। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

 

ताश के पत्तों, नकदी सहित जुआरियों को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर थाना सिविल लाईन पुलिस ने पांच जुआरियों को दबोच लिया और उनके कब्जे से नकदी व ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशानुसार संदिग्ध व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन द्वारा गठित टीम थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अनंत गुप्ता पुत्र स्व अजय गुप्ता निवासी काशीराम कॉलोनी, राहुल पुत्र सूरज सिंह निवासी काशीराम कॉलोनी, अनुज पुत्र जयचन्द्र नि० काशीराम कॉलोनी, ललित पुत्र स्व कृष्णपाल शर्मा नि० काशीराम कॉलोनी, रवि पुत्र नरेंद्र नि० काशीराम कॉलोनी थाना सिविल लाइन को रेशु विहार रेलवे फाटक के निकट से ५२ ताश के पत्ते ,०२ मोमवत्ती ,व ७२००-रु- के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० प्रवेश शर्मा, है०का० लोकेश कुमार, हे०का० आदित्य चौधरी, का० दिनेश बाना, विजय कुमार, गौरव शामिल रहे।

 

व्यापारी महासम्मेलन हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, सुभाष चंद शर्मा पूर्व अध्यक्ष आयुष औषधि विभाग, गौरव स्वरूप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व्यापार संगठन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल एवं संचालन जिला महामंत्री प्रवीण जैन द्वारा किया गया, कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा रहे।
विशाल व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल जी द्वारा उपस्थित व्यापारियों को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजनाओं एवं व्यापारी हितों में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया एवं आगामी २०२४ के लोकसभा चुनाव में माननीय मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय सरकार बनाने का व्यापारियों से आह्वान किया गया,इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ,संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति,वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों व सभासद प्रवीण पीटर,विजेंद्र पाल, राजीव शर्मा,मनोज वर्मा,नरेश चंद्र मित्तल,राजकुमार सिद्धार्थ,पूर्व सभासद सुभाष मित्तल,भाजपा नेता विशाल गर्ग सहित अनेकों गणमान्यों द्वारा माननीय नितिन अग्रवाल जी का स्वागत सम्मान किया गया,एवं माननीय नितिन अग्रवाल जी द्वारा पदाधिकारी के रूप में संदीप सिंह,गौरव जैन,दलजीत सिंह,मयंक गोयल की घोषणा करते हुए उनको नियुक्ति पत्र दिए गए,
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,राघव स्वरूप बंसल,संजय मिश्रा,सतपाल सिंह मान,आशुतोष स्वरूप बंसल,अजय स्वरूप बंसल,सुनील वर्मा,कार्तिक गोयल,रवि शर्मा,भूरा कुरेशी,इकरार फारुकी,शिव कुमार सिंघल,भानु प्रताप,भाजपा नेता सुनील तायल,अनिल सिंघल,अतुल गोयल,राहुल गोयल,शलभ गुप्ता,विकी चावला,नदीम अंसारी,दलजीत सिंह,चंदन गुप्ता,रजत गोयल,राजीव कुमार,विजय कुच्छल,हरिओम शर्मा,वसी खेरी,राजेंद्र अरोरा,ब्रजकिशोर बिट्टू,आशीष तोमर,विनय पवार,प्रवीण वर्मा,राजेश साहनी,मनी तायल,संजय शर्मा,नीतीश ऐरन,अमन तायल,अभिलक्ष मित्तल,जनार्दन स्वरूप,राकेश कंसल,योगेश भगत जी,संजीव गोयल,रजत गोयल,महिला मोर्चा अध्यक्ष तुलसी भारद्वाज,राहुल भारद्वाज,पराग अग्रवाल,अखिलेश शर्मा,भूपेंद्र गोयल सहित भारी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

जनसमस्याआंे को सुन किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनता दर्शन में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया गया। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी श्री चंद्रभूषण सिंह के कुशल निर्देशन में जिला समाज कल्याण अधिकारी महोदय द्वारा जनता दर्शन में आये हुए वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया गया।

 

नवनिर्मित चिकित्सालय का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शासन द्वारा स्वीकृत निर्माणाधीन नवनिर्मित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रेई का निरीक्षण क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के द्वारा अपराहन में किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के अनुपालन मे शासन द्वारा स्वीकृत निर्माणाधीन नवनिर्मित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रेई का निरीक्षण क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के द्वारा अपराहन में किया गया निरीक्षण के समय निर्मित भवन की गुणवत्ता के संदर्भ में अवर अभियंता से दूरभाष पर वार्ता की तथा क्वॉलिटी के बारे में कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया।

 

ग्राम प्रधानों ने दिया ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्राम प्रधानों ने विभिन्न मांगों के लिए ब्लॉक चरथावल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देने और मानदेय दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही मनरेगा मजदूरों का मानदेय भी २१३ रुपए प्रतिदिन से बढ़ाकर ४०० करने की मांग की गई।
सोमवार को खंड विकास कार्यालय चरथावल में क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रधानों ने प्रदर्शन किया। एडीओ पंचायत को दिए गए ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने कहा कि उन्हें जान का खतरा रहता है इसलिए जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा के लिए उन्हें शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराए। ग्राम प्रधानों ने कहा कि इंटरनेट के नेटवर्क की कमी की वजह से मनरेगा मजदूरों की बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं लग पाती है, जिसके चलते मस्टररोल शून्य हो रहा है।
उन्होंने मांग की कि मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति पुराने तरीके से ही लगाई जाए। ग्राम प्रधान ने बताया कि मनरेगा मजदूरों को २१३ प्रतिदिन का मानदेय दिया जाता है, जो महंगाई के जमाने में बहुत कम है। इसलिए मनरेगा मजदूरों का मानदेय ४०० रुपया प्रतिदिन किया जाए। ग्राम प्रधानों ने शासन से राज्य वित्त आयोग और प्रशासनिक सुधार के संबंध में की गई सिफारिश भी लागू करने की मांग की।
ग्राम प्रधान ने कहा कि सहायक सचिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर और शौचालय केयरटेकर का मानदेय भी शासन स्तर से मुहैया कराया जाए। ग्राम प्रधानों ने अपने मानदेय की भी मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान राहुल, महिपाल, संजय त्यागी, कुशल पाल, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।

 

हादसे में बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की रोड पाल धर्मशाला के पास टेंपो चालाक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां घायल को जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने अस्पताल में भिजवाया। वही ंटेंपो चालक को लिया हिरासत में।

 

पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में पूर्व सैनिक संगठनों ने मिलकर सेना दिवस के उपलक्ष में आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह ने की संचालन राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने किया सभी ने अपने अपने विचार रखे और पूर्व सैनिक संगठनों को एक होकर वीर बलिदानीयो उनके परिवार की वीरांगनाओं व पूर्व सैनिकों की समस्याओं को एक साथ मिलकर समाधान करने पर जोर दिया गया दो मुद्दों पर खासतौर से सरकार का ध्यान आकर्षित करने की बात कही गई ग्राम पंचायत से लेकर शीर्ष सदन तक पूर्व सैनिकों को नामित किए जाने का मुद्दा उठाया और पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स माफी का भी सरकार का ध्यान आकर्षित करने की बात कही इस मौके पर मास्टर वारंट अफसर यशपाल सिंह राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेश चंद त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता कैप्टन केपी गोलियान, जिला महासचिव प्रमेंद्र राठी, कोषाध्यक्ष सूबेदार बृजपाल, गौरव सेनानी, सुनील कुमार, गुड्डू जयप्रकाश त्यागी, धर्मवीर सिंह, प्रेम कुमार, ब्रजवीर सिंह, महिला ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष कृष्णा, मधुरानी आदि ने सभा में हिस्सा लिया।

 

दम्पत्ति की मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीदाहेेड़ी में कुछ लोगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ३ लोगों के विरु( रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में दीदाहेड़ी निवासी शाहिद पुत्र नत्थू ने बताया कि वह और उसकी पत्नी अफसरी अपने घर के दरवाजे पर खड़े हुए थे। आरोप है कि पड़ोस के ही नबीहसन ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। गाली गलौच का विरोध करने पर नबीहसन ने अपनी पत्नी व पुत्री के साथ मिलकर उसे व उसकी पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एसएसपी के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को पकडने का कार्य कर रही है। चौकी प्रभारी शामली स्टैंड उप निरीक्षक ललित कुमार शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त, साजिद पुत्र महमूद निवासी २१२ कृष्णापुरी जैन मंदिर के पीछे से गिरफ्तार किया।

 

20 को महिला एकता संगठन करेगी धरना प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मेघा चंदन गांव में काऊ सेंचुरी के लिए अधिकृत की जा रही भूमि प्रक्रिया का विरोध चल रहा है। महिला एकता संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप २० जनवरी को कलेक्ट्रेट में धरना शुरू करने की अनुमति डीएम से मांगी है।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान की ओर से पुरकाजी खादर क्षेत्र में ७० एकड़ भूमि में काऊ सेंचुरी बनाने का कार्य शुरू होने वाला है। जिसको लेकर राजस्व विभाग पुरकाजी खादर क्षेत्र में भूमि का अधिग्रहण कर रहा है। महिला एकता संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर आरोप लगाया कि राजस्व विभाग किसानों की भूमि को भी अधिकृत करने में जुटा है। कहा कि उन्हें बताया गया था कि सिर्फ सरकारी भूमि काऊ सेंचुरी में शामिल की जाएंगी, लेकिन आम पट्टाधारक किसानों की भूमि भी उसमें शामिल की जा रही है। इस तरह से किसान सड़क पर आ जाएगा। उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
सोमवार को रिया किन्नर के नेतृत्व में महिला एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही २० जनवरी से अधिग्रहण के विरोध में डीएम कार्यालय पर धरना देने की अनुमति भी मांगी।

 

अलग अलग स्थानों से कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग अलग मामलों में विभिन्न स्थानों से पुलिस ने कई शातिरों को गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 बच्चू सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त डालचन्द पुत्र काले निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना मीरापुर को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना भौराकलंा पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा वाद संख्या 131/09/18 धारा 323,452,504,506 भादवि के वारंटी अभियुक्त पप्पू पुत्र इन्द्रपाल निवासी कस्बा सिसौली थाना भौराकलां को गिरफ्तार किया। वहीं थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 सुभाष चन्द द्वारा वारंटी अभियुक्तगण श्यामू उर्फ श्याम सिह उर्फ श्याम सुन्दर पुत्र शिवचरण, अंकित पुत्र कल्लू निवासीगण ग्राम भुवापुर थाना ककरौली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा विधुत अधि0 के वारंटी अभियुक्त इरसाद पुत्र सद्दीक निवासी रूडकली को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त रियासत पुत्र अख्तर निवासी निराना को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिह द्वारा वारंटी अभियुक्त भूपेन्द्र पुत्र जगसरन निवासी मीरापुर को गिरफ्तार किया।

 

पीआरवी ने बचाई जान
रोहाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रोहाना से सटे गांव बहेडी में गृह क्लेश में आत्महत्या कर रहे एक पीड़ित व्यक्ति ने ११२ पर फोन किया तो जिले में हाहाकार मच गई रोहाना पीआरबी २१९३ चालाक कपिल पुंडीर व हेड कांस्टेबल अनुज कुमार चंद सेकेंड में पीड़ित के पास पहुंचे पहुंच कर मौके से पीड़ित की जान बचाई इसकी सूचना रोहाना चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही को दी तो रोहाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पीड़ित व्यक्ति को अपने साथ थाने ले गई और जांच में जुट गई रोहाना पी आरबी२१९३ की ग्रामवासी व मोहल्ले वासियों ने की भूरी भूरी प्रशंसा।

 

नेशनल डिजाइनर अवार्ड से सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के गांधी कॉलोनी स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में मुजफ्फरनगर की शान बढ़ाने वाले मेधाविओं का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मोहित मेहंदीयान ने बताया कि मुजफ्फरनगर में विगत २३ दिसंबर २०२२ को हुए कार्यक्रम में जो मॉडल्स फर्स्ट सेकंड थर्ड आए थे उन मॉडल्स को स्टेट नेशनल इंटरनेशनल लेवल पर मॉडलिंग कराने के लिए देहरादून, आगरा, दिल्ली भेजा गया था। जिसमें उन्हें नेशनल डिजाइनर अवार्ड से सम्मानित किया गया और उनकी सभी मॉडल्स को बेस्ट मॉडल्स के खिताब से सम्मानित किया गया। फैशन शो कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर के कुछ डिजाइनर और कुछ मॉडल शामिल हुए। देहरादून,आगरा और दिल्ली में लगभग ४०० डिजाइनर व १५०० मॉडल्स ने प्रतिभाग किया था। जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर के मॉडल्स को बेस्ट मॉडल्स का खिताब मिला। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर के बच्चों ने देश व प्रदेश स्तर पर मुजफ्फरनगर के नाम को रोशन किया हैं। और इस क्षेत्र में नाम रोशन रहे हैं। मोहित मेहंदीयान ने बताया कि आज मुजफ्फरनगर की प्रतिभाएं शहर से बाहर निकल कर देश व प्रदेश में अपने और जनपद के नाम का लोहा मनवा रहे हैं। मुजफ्फरनगर के कई मेधावी स्टार प्लस और अन्य चौनल पर आने वाले नाटक रूपांतरण में काम कर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन कर रहे हैं। आज इस कार्यक्रम में स्तुति गौतम, स्फूर्ति कौशिक, रिया चौधरी, खुशी, गुलशन,मानसी,इति प्रिया,निशा, हुमा, विकास, पूर्ण किंगर,साहिब, सौरभ, अमित अंकुर मेनी आदि मौजूद रहे।

 

श्रीराम कालेज के पॉलीटैक्निक संकाय के विद्यार्थियों को चयन हेतु आंमत्रित कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रतिष्ठित पैन इण्डिया कम्पनी क्वैस कॉर्प लि० ने पॉलीटैक्निक संकाय के विद्यार्थियों को चयन हेतु आंमत्रित किया।
कम्पनी प्रतिनिधि श्री तुषार सक्सेना, रिक्रूटमेंट हैड, नॉर्दर्न रीजन, क्वैस कॉर्प लि० का संस्थान के निदेशक डॉ० आलोक गुप्ता, डीन एकेडेमिक्स डॉ० सुचित्रा त्यागी एवं चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोओर्डिनेटर श्री आषीष चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इसके उपरान्त कम्पनी प्रतिनिधि श्री तुषार सक्सेना ने पॉवर प्वांइट प्रजेंटेशन द्वारा सभी विद्यार्थियांे को कम्पनी के बारे मंे जानकारी देते हुए बताया कि कम्पनी का मुख्य कार्य मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की मुख्य कम्पनियों (जैसे-एल० एण्ड टी०, कैटरपिलर, आषिग्लास, विकास ग्रुप आदि कम्पनियों) के लिये छात्र-छात्राओं को चयनित करना है।
प्लेसमेन्ट प्रक्रिया के अन्तर्गत कम्पनी प्रतिनिधि ने छात्रों की क्षमता को जांचने हेतु एच०आर० एवम टैक्निकल साक्षात्कार लिया। इस चयन प्रक्रिया में श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के ११५ छात्रध्छात्राऐं सम्मिलित हुये। साक्षात्कार के उपरांत ४९ विद्याथियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। चयनित हुये छात्रों शुभम सैनी, सागर पाल, आदित्य, विषाल, अखिल, शौर्य आदि को कम्पनी द्वारा ऑफर लैटर दिया गया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी तथा अचयनित विद्यार्थियों का मनोबल बढाते हुये आश्वासन दिया कि कॉलेज टेऊनिंग एवम् प्लेसमैन्टस के लिये लगातार प्रयास कर रहा है तथा भविष्य में उन्हें और भी विकल्प मिलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियांे को स्वकेन्द्रित होकर अपने संकाय की समस्त गतिविधियों तथा नई तकनीक से परिचित रहना चाहिए। उनके अनुसार औद्योगीकरण ने रोजगार के कई साधन विकसित किये हैं अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें।
संस्था के निदेशक डॉ० आलोक गुप्ता एवं आषीष कुमार, अध्यक्ष पॉलीटैक्निक ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से जुडेघ् रहकर टेऊनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया एवं सभी चयनित छात्रध्छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चीफ टैऊनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉड्रिनेटर प्रो० आषीष चौहान ने कहा कि प्लेसमैन्ट के बढ़ती चयन प्रक्रियाओं से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पॉलीटैनिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न हैं तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने जनपद एवम् देश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कोलेजेज, मुजफ्फरनगर के एकीकृत परिसर की डीन डॉ० सुचित्रा त्यागी एवं श्री अर्जुन सिंह, विभागाध्यक्ष, सिविल इंजी०, श्री रोहिताष सिंह, विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्रिकल इंजी०, इं० कनुप्रिया, विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेषन इंजी०, श्री पवन चौधरी, विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजी० ने कम्पनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर उनका आभार प्रकट किया एवं सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामानाएं दीं।
प्लेसमेंट ड्राइव का कुषल संचालन वेणी भारद्वाज ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी श्री आषीष चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अमित कुमार, श्री शोएब आदि सभी प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा। 

 

जनपद का नाम रोशन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर की बिटिया और देवबंद की बहू निधि गोयल ने अमेरिका की फ्रैंकलीन यूनिवर्सिटी से एम एस की डिग्री लेकर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया है।
मुजफ्फरनगर के अजय गर्ग के ४ बच्चों में बड़ी बिटिया निधि ने फ्रैंकलीन यूनिवर्सिटी अमेरिका से डाटा एनालिसिस में एम एस की डिग्री हासिल की है, जिससे मुजफ्फरनगर में रह रहे उसके माता-पिता ,परिचितों व परिजनों में खुशी की लहर है ।निधि ने एस डी इंजीनियरिंग कॉलेज मुजफ्फरनगर से २००४ में बीटेक किया था और उसकी शादी देवबंद निवासी राहुल गोयल से हो गई थी। पिछले १५ वर्षों से निधि अपने पति राहुल गोयल के साथ अमेरिका में ही रहती है और उसके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है ।उसे अमेरिका की नागरिकता भी मिली हुई है।

 

महिला-पुरुषों को किए कंबल वितरित
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव में सर्दी से बचने के लिए अनेक जरूरतमंद महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि देश भर में कड़ाके ठंड पड़ रही है। ऐसे में हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। ऐसे में हमें जाति धर्म से उपर उठकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। स्वैच्छिक संगठनों व समाज के संपन्न लोगों को जरूरतमंदों की बढ़ चढ़कर मदद के लिए आगे आना चाहिए। समारोह में तरूण प्रधान ने कहा कि हमें समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा में आगे आना चाहिए। समारोह में सर्दी से बचने के लिए अनेक जरूरतमंद महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री कुणाल वालिया, प्रदीप निर्वाल, वेदपाल कश्यप, विजय राठी, राजकुमार, बब्बन आदि मौजूद रहे।

 

उ0प्र0 राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछडा वर्ग आयोग के मा0 सदस्य चौब सिंह वर्मा की अध्यक्षता में सहारनपुर मंडल के समस्त जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारीयों के साथ विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मा0 उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार उ0प्र0 राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछडा वर्ग आयोग के मा0 सदस्य श्री चौब सिंह वर्मा जी की अध्यक्षता में विकास भवन, मुजफ्फरनगर स्थित सभाकक्ष में सहारनपुर मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर/सहारनपुर एवं जनपद शामली के जिलाधिकारीयों, अपर जिलाधिकारी/वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी, नगर निकाय एवं अधिशाषी अधिकारी के साथ मंडल/जनपद के निकायों में आरक्षण की स्थिति एवं रैपिड सर्वाे के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी।
बैठक में गठित आयोग के सदस्य श्री चौब सिंह वर्मा जी ने सर्वप्रथम समस्त अधिकारीयों को मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा पिछडा वर्ग आरक्षण के संबंध में पारित निर्णय एवं निर्देशों के साथ पूर्व में भी पारित आदेशों के संबंध में विस्तृत रुप से जानकारी उपलब्ध करायी तथा सभी अधिकारीयों से उनके जनपद एवं निकाय वार आरक्षण की स्थिति के बारे मे जानकारी एकत्रित करते हुए तीनों जनपदों की निकायवार वर्ष 2006, वर्ष 2012 एवं वर्ष 2017 में सम्पन्न हुए निकाय निर्वाचनों में अन्य पिछडा वर्ग आरक्षण की स्थिति पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ वर्ष 2017 एवं वर्ष 2022 में कराये गये अन्य पिछडा वर्ग के रैपिड सर्वे पर भी निकायवार विचार-विमर्श किया गया। मा0 सदस्य द्वारा तीनों जनपदों की निकायवार आरक्षण की स्थिति एवं अन्य पिछडा वर्ग के प्रस्तुत आंकडो/सूचना पर सन्तोष व्यक्त किया गया और इस सम्बन्ध में भविष्य में भी विचार-विमर्श करने के लिए कहा गया है।
मा० सदस्य ने कहा कि हमे तीनो जनपदो की सूचना प्राप्त हो गयी है, तीनो जनपदों द्वारा सर्वे इत्यादि मे अच्छा कार्य किया गया है यदि किसी भी सूचना की आवश्यकता होगी तो जनपद के जिलाधिकारीयों से सम्पर्क किया जायेगा। आयोग द्वारा समस्त सूचनाओं के संकलन एवं अध्धयन उपरान्त समस्त सूचनओं को 31 मार्च तक मा0 उच्चतम न्यायालय को उपलब्ध करा दिया जायेगा।
इस बैठक में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर चन्द्र भूषण सिंह, जिलाधिकारी सहारनुपर अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर, नगर आयुक्त सहारनपुर गजल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी सहारनपुर/मुजफ्फरनगर, नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर एवं संबंधित निकायो के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहें।

 

मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रतिष्ठित पैन इण्डिया कम्पनी क्वैस कॉर्प लि0 ने पॉलीटैक्निक संकाय के विद्यार्थियों को चयन हेतु आंमत्रित किया।
कम्पनी प्रतिनिधि श्री तुषार सक्सेना, रिक्रूटमेंट हैड, नॉर्दर्न रीजन, क्वैस कॉर्प लि0 का संस्थान के निदेशक डॉ0 आलोक गुप्ता, डीन एकेडेमिक्स डॉ0 सुचित्रा त्यागी एवं चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोओर्डिनेटर श्री आषीष चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इसके उपरान्त कम्पनी प्रतिनिधि श्री तुषार सक्सेना ने पॉवर प्वांइट प्रजेंटेशन द्वारा सभी विद्यार्थियांे को कम्पनी के बारे मंे जानकारी देते हुए बताया कि कम्पनी का मुख्य कार्य मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की मुख्य कम्पनियों (जैसे-एल0 एण्ड टी0, कैटरपिलर, आषिग्लास, विकास ग्रुप आदि कम्पनियों) के लिये छात्र-छात्राओं को चयनित करना है।
प्लेसमेन्ट प्रक्रिया के अन्तर्गत कम्पनी प्रतिनिधि ने छात्रों की क्षमता को जांचने हेतु एच0आर0 एवम टैक्निकल साक्षात्कार लिया। इस चयन प्रक्रिया में श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के 115 छात्र/छात्राऐं सम्मिलित हुये। साक्षात्कार के उपरांत 49 विद्याथियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। चयनित हुये छात्रों शुभम सैनी, सागर पाल, आदित्य, विषाल, अखिल, शौर्य आदि को कम्पनी द्वारा ऑफर लैटर दिया गया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी तथा अचयनित विद्यार्थियों का मनोबल बढाते हुये आश्वासन दिया कि कॉलेज टेªनिंग एवम् प्लेसमैन्टस के लिये लगातार प्रयास कर रहा है तथा भविष्य में उन्हें और भी विकल्प मिलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियांे को स्वकेन्द्रित होकर अपने संकाय की समस्त गतिविधियों तथा नई तकनीक से परिचित रहना चाहिए। उनके अनुसार औद्योगीकरण ने रोजगार के कई साधन विकसित किये हैं अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें।
संस्था के निदेशक डॉ0 आलोक गुप्ता एवं आषीष कुमार, अध्यक्ष पॉलीटैक्निक ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से जुडे़ रहकर टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया एवं सभी चयनित छात्र/छात्राओं को बधाई दी।
इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉड्रिनेटर प्रो0 आषीष चौहान ने कहा कि प्लेसमैन्ट के बढ़ती चयन प्रक्रियाओं से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पॉलीटैनिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न हैं तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने जनपद एवम् देश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कोलेजेज, मुजफ्फरनगर के एकीकृत परिसर की डीन डॉ0 सुचित्रा त्यागी एवं श्री अर्जुन सिंह, विभागाध्यक्ष, सिविल इंजी0, श्री रोहिताष सिंह, विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्रिकल इंजी0, इं0 कनुप्रिया, विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेषन इंजी0, श्री पवन चौधरी, विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजी0 ने कम्पनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर उनका आभार प्रकट किया एवं सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामानाएं दीं।
प्लेसमेंट ड्राइव का कुषल संचालन वेणी भारद्वाज ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी श्री आषीष चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अमित कुमार, श्री शोएब आदि सभी प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

News

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =