Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पत्नी का हत्यारा पति चरथावल पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशांदेही से आलाकत्ल बरामद

चरथावल।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना चरथावल पुलिस द्वारा ०१ वांछित हत्याभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल बरामद किया। जनपद में वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग १३३/२०२४ धारा ३०२ भादवि में वांछित अभियुक्त को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल दुपट्टा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। दिनांक ११ जून को वादी अमित कुमार पुत्र सुन्दरपाल निवासी ग्राम महावतपुर बावली थाना बडौत, बागपत द्वारा थाना चरथावल पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वादी की बहन की शादी ०६ वर्ष पूर्व थानाक्षेत्र चरथावल के अन्तर्गत ग्राम बिरालसी निवासी विश्वास पुत्र प्रकाशा के साथ हुई थी तथी विश्वास उपरोक्त के द्वारा वादी की बहन की गला घोटकर हत्या कर दी गयी है।

वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को अभियुक्त को ग्राम बिरालसी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जेध्निशांदेही से आलाकत्ल दुपट्टा बरामद किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त विश्वास पुत्र प्रकाशा निवासी ग्राम बिरालसी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से एक आलाकत्ल दुपट्टा बरामद किया। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विश्वास उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नि बिना बताये कई-२ दिन तक घर से गायब रहती थी तथा इस सम्बन्ध में पूछने पर झगड़ा करती थी।

मैं इस बात से अपनी पत्नि से नाराज था तथा १०/११ जूनका रात्रि में सोते समय अपनी पत्नी की उसके ही दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी और दुपट्टे को घर में ही फैंककर मौके से भाग गया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह, व.उ.नि. के प्रसाद, उ.नि. जयकिशोर, है. कां. देवेंद्र सिंह, उमरेश, कां. सुखवीर सिंह, राहुल कुमार थाना चरथावल शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =