Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आचार संहिता लागू होने के साथ ही चलाया चैकिंग अभियान

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने चुनाव की घोषणा व आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस को अलर्ट किया है। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही जिला पुलिस भी चुनाव मोड पर आ गई है। पुलिस की स्टेटिक टीम ने वाहनों की तलाशी ली। एएसपी ने नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर कचहरी व आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया।

सीओ ने अर्द्धसैनिक बलों को ठहराने वाले स्थानों पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। चुनाव आचार संहिता पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए। रविवार दोपहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस की स्टेटिक टीम ने क्षेत्र के हाईवे पर अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली।

देखा, कि कोई गाड़ी में मोटी रकम लेकर तो नहीं जा रहा है। थाना टीम के साथ सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने चुनाव संपन्न कराने के लिए नगर में पहुंचने वाले अर्द्धसैनिक बलों को ठहराने के लिए चिन्ह्ति स्थानों आईटीआई व केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। सिविल लाइन थाने की टीम ने नगर के विद्युत खंभों व दीवारों पर लगाए गए विभिन्न राजनैतिक दलों के पोस्टरों को भी उतरवाया।

दोपहर बाद एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने थाना सिविल लाइन प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत के साथ नामाकंन प्रक्रिया के मद्देनजर कचहरी व आसपास क्षेत्र का भ्रमण किया। एसपी सिटी ने बताया, कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =