Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रसव के दौरान महिला की मौत

भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)प्रसव के दौरान महिला की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो तथा ग्रामीणो ने सीएचसी पर जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने गुस्साये ग्रामीणो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शान्त कराया।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा भोपा निवासी गर्भवती आशू पत्नि सचिन कश्यप को प्रसव पीडा होने पर उसके परिवार वालो ने भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया। बताया जाता है कि आशा के अन्दर खून की भी काफी कमी थी। परिजनों का आरोप है कि लापरवाही के चलते उक्त महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से क्षुब्ध परिजनो ने विरोध स्वरूप जमकर हंगामा काटा।

हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व अधिकारियों ने गुस्साये ग्रामीणो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। विवाहिता की मौत से उसके परिवार वालो मे शोक छाया हुआ है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 5 =