Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-मतगणना संपन्न कराने की संपूर्ण प्रक्रिया को पीपीटी को माध्यम से प्रोजेक्टर पर दिखाया गया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व गजेंद्र कुमार द्वारा जिला पंचायत सभा कक्ष में ४ जून को कुकड़ा नवीन मंडी स्थल में होने वाली मतगणना को सकुशल एवं पारदर्शितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु डाक मत पत्र कार्मिकों को पोस्टल बैलेट की मतगणना हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने कहा कि मतगणना कार्मिक अपनी पूरी लगन एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना के कार्य को संपन्न कराए। उन्होंने डाक मत पत्र पोस्टल बैलेट की गणना हेतु विस्तार पूर्वक बताया, उन्होंने पोस्टल बैलेट पेपर खोलने की पूरी प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतगणना में लगे सभी कार्मिक पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य को संपन्न कराए तथा मतगणना हाल में यदि कोई समस्या आए तो अपने ए०आर०ओ० एवं उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएं।

४ जून को कूकड़ा नवीन मंडी में होने वाली मतगणना को लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व गजेंद्र कुमार ने मतगणना को सकुशल सुरक्षित पारदर्शिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला पंचायत सभागार में पोस्टल बैलेट की मतगणना हेतु डाक मत पत्र कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक प्रत्येक दशा में प्रातः ६ः०० बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेंगे सभी कार्मिक अपना आई कार्ड अवश्य साथ में रखेंगे प्रातः ८ः०० बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में मतगणना संपन्न कराई जाएगी। मतगणना संपन्न कराने की संपूर्ण प्रक्रिया को पीपीटी को माध्यम से प्रोजेक्टर पर दिखाया गया।

इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला,सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 17 =