Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में हुई महिला घायल

भोपा।(Muzaffarnagar News)  टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर एक महिला घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने घायल महिला को उपचार के लिए तुरंत ही सीएचसी भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जट मुझेडा में सरकारी स्कूल के पास टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गई। सरकारी स्कूल के समीप हुए सडक हादसे के बाद आरोपी चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने घायल महिला के परिजनो को इसकी सूचना दी। परिजनो तथा ग्र्रामीणो ने घायल संतोष को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

पुलिस लूट की सूचना पर छानबीन मे

चरथावल। (Muzaffarnagar News) बाईक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट व लूट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव निरधना निवासी दिलबर आज अल सुबह बाईक द्वारा कहीं काम से जा रहा था।

दिलबर का आरोप है कि कुछ रास्ते मे मिले कुछ अज्ञात बदमाशो ने उसके सिर मे गहरी चोट मारकर उसे लहुलुहान कर दिया तथा उसकी मोटर साईकिल व नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। पीडित दिलबर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। लूट की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 19 =