Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित

(Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पोस्टमार्टम हाउस जटमुझेडा एवं रेडियो एसडी एफएम पर वृक्षारोपण किया गया
मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के परिपेक्ष में आज विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेज में पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता व वेस्ट मटेरियल मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार ज्योति रानी,द्वितीय पुरस्कार अंतिमा शर्मा तथा तृतीय स्थान ज्योति ने प्राप्त किया

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एम एस फौजदार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है

जिसके लिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस पर्यावरण को बचाए रखने के लिए सभी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सचेत और जागरूक रहकर पर्यावरण को बचाए, और पेड़ अवश्य लगाएं घ्। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा रेडियो एसडी एफएम ९०.८ के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया

इस अवसर पर रेडियो एसडी एफएम के डायरेक्टर डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा ,मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा आज पोस्टमार्टम हाउस जटमुझेडा में भी वृक्षारोपण किया गया, इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजीत कुमार, चीफ फार्मेसिस्ट केसी राय संजीव लांबा, योगेश त्यागी दीपक शर्मा ,विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

नगर पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर पालिका द्वारा शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में बहुत अच्छा प्रयास शहर से कूड़ा निस्तारण के लिए जिला अस्पताल पर, डलाव घर से कूड़े के निस्तारण के दौरान निरीक्षण करने पहुंची पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने दिशा निर्देश दिये।

इस दौरान स्टेनो गोपाल त्यागी कार्यवाहक जेड एस ओ संदीप यादव, सभासद अरविंद धनकर ,ठेकेदार सुनील कर्णवाल , ठेकेदार अवनीश कुमार ,सफाई नायक प्रभात कुमार, शिवकुमार, वार्ड १३ के सफाई कर्मियों का सराहनीय कार्य रहा।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + thirteen =