सरकार की प्राथमिकताएं मेरी प्राथमिकता होगी: नवागंतुक जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण
मुजफ्फरनगर। जनपद के नये जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने आज अपरान्ह जिलाधिकारी के तौर पर कार्यभार सम्भालने के उपरांत जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवांगतुक जिलाधिकारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में सरकारी योजनाओं को मूल रूप से लागू करना उन्हे डिलीवर करना रहेगा।
यह कार्य बड़े ही पारदर्शी तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि बड़े खुले मन से इस जिले में काम करने के लिए आया हूं। यह शासन पब्लिक का है और शासन की मंशा के अनुरूप जिले को चलाया जायेगा। उन्होंने अलीगढ़ के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए कहा कि वहां सवा तीन साल का कार्यकाल तलवार की नोंक पर सम्पन्न किया।
कितने ही चैलेंज आये लेकिन सभी को बड़ी बुद्धिमानी से पूरा किया। उन्होंने बताया कि पढ़े लिखों को डील करना सबसे कठिन कार्य होता है। नवांगतुक जिलाधिकारी ने कहा कि इससे पूर्व वे आजमगढ़, अलीगढ के जिलाधिकारी रह चुके है और शामली, देवबंद, मेरठ, सहारनपुर में भी अपनी सेवाएं दे चुके है और उस दौरान भी उनका मुजफ्फरनगर बराबर आना जाना रहता था।
नवनियुक्त @DmMuzaffarnagar चंद्र भूषण सिंह ने चार्ज लेते ही सभी प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों से सरकार की योजनाओं नीतियों व सरकारी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी ली. गौशाला मैं गोबर गैस प्लांट, गन्ना भुगतान बिजली व्यवस्था आदि पर अधिकारियों को निर्देश दिए pic.twitter.com/Payw7CqW7a
— News & Features Network (@mzn_news) July 29, 2021
अपनी कार्यप्रणाली का संकेत देते हुए नये जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हे लाईसेंस देने से कोई गुरेज नहीं होगा लेकिन यह कार्य बिना बिचौलियों के और बिना सिफारिश के किया जायेगा। फरियादी की शिकायतों का निस्तारण तत्परता से कराया जायेगा और इसमे कोताही करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा। इसके साथ ही थाना दिवस, तहसील दिवस, भूमि विवाद निस्तारण के भी प्राथमिकता मिलेगी।
डीएम ने कहा कि वे प्रतिदिन दस बजे से बारह बजे तक जनशिकायतों की सुनवाई किया करेगे। सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौके पर ही उपस्थित रहेंगे ताकि समयाओं का निस्तारण मौके पर ही कराया जा सके। उन्होंने माना कि जनसमस्याओं को हल करने का किसी भी अधिकारी के पास कोई रेडीमेड फार्मूला नहीं होता।
इसके लिए आंख कान खोलकर संवाद कायम करना पड़ता है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि जिले की मीडिया व विभिन्न राजनेताओं से संवाद ब्रेक नहीं होगा। सभी की यथोचित बात को सुना जायेगा। 2008 बैंच प्रोन्नत आईएएस के रूप में कार्य करने वाले नये जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने कहा कि समस्याओं का समाधान कोशिश करके ऐसा निकालना पड़ता है कि जो सर्वमान्य हो और इस कार्य में विभिन्न कठिनाईयां सामने आती है लेकिन बडे धैर्य पूर्वक उन्हे दूर करना पड़ता है।जनपद में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ की प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि सरकार की प्राथमिकताएं मेरी प्राथमिकता होगी।
उन्होने कहा कि जनपद में संचालित समस्त योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर लागू करायेगे और अमलीजामा पहनाया जायेगा। उन्होने कहा कि जनपद के नागरिको के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगे और उनकी समस्याओें का हर सम्भव निदान करने के लिए हर समय उपलब्ध रहेगें। जिलाधिकारी के तौर पर जनपद में जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराया जायेगा।
नवागंतुक जिलाधिकारी श्री चन्द्र भूषण सिंह ने जिला पंचायत सभागार में आयेजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा कि शासन की योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने एवं विकास के कार्य को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होने कहा कि जनाकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने का कार्य कराया जायेगा।
उन्होने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध ढंग से कराया जायेगा। कार्यो में पारदर्शिता लायी जायेगी। उन्हेने कहा कि समस्त कार्य विधि एवं नियमों के अन्तर्गत संपादित कराये जायेगे। निरन्तर संवाद बनाये रखा जायेगा। उन्होने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जायेगी। जनपद मे बेहतर व्यवस्था बनाई जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एमडीए सचिव महेन्द्र प्रसाद, सीएमओ डा0 एम एस फौजदार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसडीएम, तहसीलदार, वरिष्ठ कोषाधिकारी तथा सभी जिलास्तरीय, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अन्य अधिकारीगण व कलेक्ट्रेट स्टाफ उपस्थित रहे।

