Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सावन मास की शिवरात्रि प विधि विधान के साथ की पूर्जा अर्चना

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)सावन मास की शिवरात्रि पर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री व क्षेत्रीय विधायक कपिल देव अग्रवाल ने ग्राम शेरनगर में महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस मौके पर विधिवत पूर्जा अर्चना के बाद प्रदेश की जनता के उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति की कामना भी की।

आज मुजफ्फरनगर विधानसभा के ग्राम शेरनगर में महादेव शिव मंदिर पर भगवान शंकर का जलाभिषेक कर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंदिर परिसर पर मौजूद शिवभक्तों को शिवरात्रि की शुभकामना दी। मंत्री कपिल देव ने कहा कि सावन मास भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय है।

हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है, मगर सावन में आने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर आते हैं।

शिवालयों में पूरे श्रावण मास के दौरान जलाभिषेक व पूजा चलती है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, फल-फूल, धतूरा, बेलपत्र, घी, दही, जल आदि से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। शिवालयों में भव्य सजावट की गई थी। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर शिवभक्तों ने खुशहाली की मनोकामना की।

र हर महादेव और जय जय भोले के उदघोष के साथ आकाश गुंजायमान होता रहा। मंत्रोंच्चारण से माहौल पूरी तरह से शिवमय हो गया।
ग्राम शेरनगर के प्राचीन शिव मंदिर में भोर से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन करने के लिए पहुंचने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई।

भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर दूध, गंगाजल, कमल, बेलपत्र, भांग, अक्षत, धूप दीप से पूजन किया। श्रद्धालुओं मंदिरों में फूल, बेलपत्र और पूजन सामग्री लेकर भगवान भोले का अभिषेक करने पहुंचे। घर और मंदिरों में हर-हर महादेव का जयघोष सुनाई दिया।

मंदिरों में गूंजते जयकारे और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर ललित महेश्वरी, मण्डल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, ऋषिराम उर्फ कल्लू, प्रमोद बलभद्र, मनोज गुर्जर,विहिप नेता ललित माहेश्वरी,मण्डल अध्यक्ष हरेन्द्र पाल, रिषीराम उर्फ कल्लू, प्रमोद, बलभद्र जी, मनोज गुर्जर, युवा नेता दीपक सैनी, कुमकुमार सैनी,ग्राम प्रधान इकराम, वरिष्ठ अधिवक्ता अमित विकल ग्राम प्रधान इकराम, सुरेन्द्र गुर्जर आदि रहे।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 9 =