Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पुलिस ने शातिर को दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा थाना नई मंडी व थाना सिविल लाईन मु०नगर के अभियोगो मे वाँछित (चैक चोरी करने वाले गैंग का सक्रिय सदस्य) की गिरफ्तारी व बरामदगी ८० हजार रूपये बरामद किये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद के आदेश के अनुक्रम में वाछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पर टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैक चोरी करके बैंक से पैसे निकालने वाले गैगं का सदस्य व थाना नई मंडी व थाना सिविल लाईन मु०नगर के अभियोगो मे वाँछित अभियुक्त कुलदीप पुत्र विजयपाल निवासी- कस्बा व थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर को ८० हजार रूपयो सहित गिरफ्तार किया गया ।

कुलदीप ने बताया कि अपने साथियो के साथ मिलकर बैकों के चैक बाक्सो से चैक चोरी कर लेते है १६ अक्टूबर २०२३ को हम सबने मिलकर कैनरा बैंक मेरठ रोड से एक चौक चोरी किया था जिसे हम सबने फर्जी तरीके से नाम बदलकर कैश करा लिया था जिससे हमे कुल ( ३४००००) मिले थे ये रुपये मेरे उन्ही रुपयों मे से हिस्से मिले हुए ६००००/- रुपये है।

१६ अक्टूबर २०२३ को बैंक ऑफ बडौदा गांधी कालोनी शाखा मु०नगर बैंक से चौक बाक्स से चोरी किये गये चौको को फर्जी तरीके से से नाम बदलकर कैश करने से प्राप्त रुपयों मे से मेरे हिस्से में आये हुए २०,००० रुपये है

इसके अलावा अन्य कई जिलो के बैंको के चौक बाक्सो से भी हमने चैक चोरी किये है। गिरफ्तार अभि०कुलदीप पुत्र विजयपाल निवासी- कस्बा व थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० कर्मवीर सिंह, है०का० रणधीर सिह, का० किताब सिह, विकास कुमार शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 8 =