Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक  गजेन्द्र सिंह के आदेशों के क्रम में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राजकीय हाई स्कूल रेई में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं निम्नलिखित है जिसमे कक्षा ९ व १० के छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बरला इंटर कॉलेज बरला, मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए,

चित्र बनाएं एवं सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर सड़क सुरक्षा के उपायों पर लेख लिखा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुधीर कुमार जी द्वारा छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा उनको अपने परिवार जनों को भी इस नियम का पालन अवश्य करने का आग्रह करने को कहा। एस.डी.गर्ल्स. इंटर कॉलेज, झांसी की रानी मुजफ्फरनगर परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के पत्रांक के अनुसार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किए जाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने के संबंध में विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिनमें कक्षा ९ से १२ की छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। एवं प्रतियोगिता हेतु ४ टीम (ए०, बी०, सी०, डी०) बनाई गईं व छात्राओं से यातायात व ट्रैफिक संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती रीना यादव व कु. नेहा धीमान के द्वारा किया गया।

राजकीय हाई स्कूल तेजलहेडा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को भारतीय संविधान में वर्णित मूल अधिकारों के विषय में जानकारी प्रदान की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 15 =